IND vs ENG : कटक में रोहित शर्मा का तूफानी शतक, किया वापसी का ऐलान

Bindash Bol

IND vs ENG : कटक वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 76 गेंदों पर धमाकेदार शतक जड़ दिया है। इसी के साथ उन्होंने वापसी का ऐलान भी कर दिया। रोहित ने लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी जड़ी है। काफी समय से फैंस इस मोमेंट का इंतजार कर रहे थे, जो अब जाकर पूरा हो गया है। भारत 305 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहा है। जिसमें रोहित ने 76 गेंदों पर शतक जड़ा है। उनका साथ शुभमन गिल ने भी खूब दिया और पहले विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन, रोहित का फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। रोहित के करियर का ये 32वां शतक है।

कटक में इंग्लैंड के गेंदबाजों का कर दिया बत्ती गुल

कटक वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 76 गेंदों पर शतक लगा दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 7 छक्के निकले। करीब डेढ़ साल के बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट में शतक लगाया। आखिरी बार रोहित ने 11 अक्टूबर 2023 को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ सेंचुरी जड़ी थी। वह वनडे विश्व कप का मुकाबला था। उसके बाद उनके बल्ले से आज इंग्लैंड के सामन तूफानी पारी निकली है, जो भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छी खबर है।

ICC चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित का फॉर्म में आना अच्छी खबर

19 फरवरी 2025 से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने वाली है और उससे पहले रोहित का लय में आना भारत के लिए बहुत बड़ी बात है। सभी यह उम्मीद कर रहे कि इस बड़े टूर्नामेंट से पहले कप्तान का बल्ला बोले और रोहित ने ठीक वैसा ही करके दिखाया। भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ है। उससे पहले रोहित के पास केवल 2 ही मुकाबले बच रहे थे। आज उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरी लगाकर वापसी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। शुरूआत से ही वह अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे और काफी अच्छे से अपनी पारी को संभाला।

Share This Article
Leave a Comment