- भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक मैच में 400 रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने
IND vs ENG Test : आकाशदीप ने अकेले दम पर बर्मिंघम टेस्ट बदल दिया है। दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज जो रूट चौथी पारी में 608 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 गेंद पर छह रन बनाकर बोल्ड हो गए। वाइड ऑफ द क्रीज जाकर आकाशदीप ने एंगल क्रिएट किया। रूट ने इस फुलर लेंथ गेंद को एंगल के सहारे ऑन साइड में खेलने का प्रयास किया। बल्ले का फेस जल्दी बंद हो गया और जो रूट का ऑफ स्टंप उखड़ गया।
तो दूसरी तरफ बिहार के लाल आकाशदीप ने बेन डकेट को बर्मिंघम टेस्ट की दोनों पारियों में आउट किया। चौथी पारी में अंग्रेजों के सामने जीत के लिए 608 का टारगेट है। आकाशदीप की बैक ऑफ लेंथ डिलीवरी तेजी से अंदर आई। डकेट पहले ही क्रीज के बाहर से बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने एंगल्ड बैट के साथ गेंद को पुश करने का प्रयास किया। बल्ले का मोटा किनारा मिडिल स्टंप से जा टकराया। स्टंप भी हवा में उड़ के टूट गया, जिसके बाद उसे रिप्लेस करना पड़ा। पहली पारी में आकाशदीप ने इस बल्लेबाज को बिना खाता खोले चलता कर दिया था।
क्या जो रूट अपने साथ बर्मिंघम टेस्ट बचाने की अंग्रेजों की उम्मीद लिए जा रहे हैं? भारत बर्मिंघम टेस्ट में मजबूत स्थिति में है। भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 608 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम के 3 बैटर्स को पवेलियन भेज दिया है। शनिवार को स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 72/3 रहा। ओली पोप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन पर नाबाद लौटे। आकाश दीप ने जो रूट (6 रन) और बेन डकेट (25 रन) को बोल्ड किया। जबकि मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली (शून्य) का विकेट लिया। टीम इंडिया ने दूसरी पारी 427 रन पर घोषित की। रवींद्र जडेजा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 161 रन बनाए। वे एक मैच में 400 रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने। उन्होंने पहली पारी में 269 बनाए थे। पहली पारी में भारत 587 और इंग्लैंड 407 रन पर ऑलआउट हुआ। भारत को पहली पारी में 180 रन की बढ़त मिली थी।