IND vs PAK Match : भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबला आज, पिच और टॉस की भूमिका अहम

Bindash Bol

IND vs PAK Match : टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच होना है। ग्रुप-A के 27वें मुकाबले में दोनों टीमें कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत के लिए सबसे अच्छी खबर ये है कि उसके धुरंधर ओपनर अभिषेक शर्मा फिट हो गए हैं और वे आज के मुकाबले में खेल सकते हैं। मैच से एक दिन पहले शनिवार को वे प्रैक्टिस सेशन में भी शामिल हुए। जानते हैं मैच से पहले कोलंबो का मौसम, पिच रिपोर्ट और टॉस हार-जीत के फायदे-नुकसान।

कोलंबो में मैच पर बारिश का खतरा

भारत-पाकिस्तान का मैच शाम 7 बजे शुरु होना है। हालांकि, शनिवार रात से ही बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते मैदान को कवर्स से ढंका गया है। मौसम विभाग की मानें तो वहां 50% बारिश की आशंका है। अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो सका तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिए जाएंगे। इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है।

प्रेमदासा स्टेडियम में कितना अहम है टॉस?

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मौजूदा टूर्नामेंट के तीनों मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं। पहले मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन श्रीलंका ने जीत हासिल की। दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और आयरलैंड को हराया। वहीं, तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी की और उसे जिम्बाब्वे से हार का सामना करना पड़ा। तमाम आंकड़ों को देखते हुए कोलंबो में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर सकती है।

कोलंबो में ओस पड़ने के असर नहीं

दक्षिण एशिया में आमतौर पर जनवरी-फरवरी के महीने में शाम के बाद ओस पड़ने से दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। लेकिन कोलंबो में फिलहाल ओस के कोई आसार नहीं हैं। ऐसे में दूसरी पारी में बल्लेबाजी यान चेज करना थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।

मैच से पहले कैसी रहेगी पिच

कोलंबो की पिच दूसरी पारी में टूटने लगती है, जिससे काफी हद तक स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। इतना ही नहीं, गेंद रुककर आने से फास्ट बॉलरों को भी फायदा मिलता है। इस पिच पर अब तक 41 विकेट गिरे हैं, जिनमें 21 तेज गेंदबाजों और 20 स्पिनरों ने लिए हैं। यानी रेश्यो लगभग 50:50 है।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

सलमान अली आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल,  कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

Share This Article
Leave a Comment