IND vs SA : भारत-साउथ अफ्रीका पहला वनडे आज, रोहित-विराट 9 महीने बाद घरेलू मैदान पर खेलेंगे

Bindash Bol
  • रांची में कितने रन बनाने पर मिलेगी जीत? मैच से पहले मिल गया जवाब

IND vs SA : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1:00 बजे होगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुई टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया था. भारतीय टीम केएल राहुल की कप्तानी में खेलने उतरेगी, वह रेगुलर कप्तान शुभमन की जगह टीम की कमान संभाल रहे हैं. वहीं, इस मैच से रोहित शर्मा और विराट कोहली की मैदान पर वापसी भी होगी. उनके आने से टीम और मजबूत दिखाई दे रही है. दोनों दिग्गज 9 महीने बाद भारत में इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. आखिरी बार वे फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में उतरे थे. दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट और टी-20 से रिटायर हो चुके हैं. इस मुकाबले से पहले झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी शाहबाज नदीम ने पिच पर बड़ा बयान दिया है.

रांची में कितने रन बनाने पर मिलेगी जीत?

इस मैदान की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रही है. यहां की सतह आमतौर पर धीमी और कम उछाल वाली होती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को खासा फायदा मिलता है. अब तक JSCA स्टेडियम में खेले गए 6 वनडे मैचों में से 3 बार चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. यानी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना यहां फायदे का सौदा साबित होता है. इसके अलावा पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर सिर्फ 265 रन रहा है.

हालांकि पूर्व भारतीय स्पिनर और मौजूदा JSCA सेक्रेटरी शाहबाज नदीम ने इस बार कुछ अलग ही बात कही है. उनका मानना है कि इस बार पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल रहेगी. नदीम ने कहा, ‘यह बहुत अच्छी बल्लेबाजी पिच होगी. 300 का स्कोर पार करना होगा, 320 से ऊपर का स्कोर बनाने वाली टीम को साफ बढ़त मिलेगी. मैं कह सकता हूं कि यह बहुत अच्छा वनडे मैच होगा.’ आज के मैच में अगर नदीम का अनुमान सही साबित हुआ तो फैंस को लंबे-लंबे छक्कों और हाई स्कोरिंग का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाज हैं, इसलिए 300+ स्कोर का टारगेट भी सुरक्षित नहीं रहेगा.

रांची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

भारत का रांची में वनडे रिकॉर्ड अच्छा रहा है. 6 मैचों में टीम इंडिया को 3 जीत और 2 हार मिली है, वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यहां सिर्फ एक वनडे 2022 में खेला गया था, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. हालांकि, साउथ अफ्रीका ने हाल ही में टीम इंडिया को टेस्ट में क्लीन स्वीप किया था. ऐसे में भारतीय टीम के लिए ये सीरीज भी काफी मुश्किल रहने वाली है.

JSCA स्टेडियम में पहले चेज करना फायदेमंद

रांची की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, इसलिए यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. इस ग्राउंड पर स्पिन गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है. यहां अब तक 6 वनडे खेले गए हैं, जिनमें से 3 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं. यानी टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करना यहां ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ है. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए एवरेज स्कोर 265 रन रहा है.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड/तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

साउथ अफ्रीका: वनडे: क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन/टोनी डी जॉर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जकी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, प्रनेलन सुब्रायन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी/नांद्रे बर्गर.

मैच कहां देखें?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट होगा. वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखने के लिए उपलब्ध होगी. इसके साथ ही आप भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज देख सकते हैं.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment