Ind vs SA: तिलक वर्मा ने T20i में रचा इतिहास, विराट कोहली को पछाड़कर बने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ चेज मास्टर

Bindash Bol

Ind vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय टीम ने रविवार को तीसरे मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम महज 117 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस रन चेज में तिलक वर्मा ने नाबाद 25 रन की पारी खेली और विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब तिलक फुल मेंबर टी20 इंटरनेशनल (कम से कम 500 रन) रन चेज में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत के साथ दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी बन गए हैं।

T20I चेज में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत (कम से कम 500 रन)

68.0 – तिलक वर्मा*
67.1 – विराट कोहली
47.71 – एमएस धोनी
45.55 – जेपी डुमिनी
44.93 – के संगकारा

T20I में किसी टीम के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा औसत (कम से कम 300 रन)
70.50 – तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका

70.28 – विराट कोहली बनाम पाकिस्तान

67.8 – विराट कोहली बनाम श्रीलंका

58.83 – केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज

57.0 – विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज

सूर्यकुमार यादव ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम ने भले साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला जीत लिया है, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फ्लॉप रहे। वह 11 गेंदों पर दो चौकों की मदद से महज 12 रन ही बना पाए। उन्हें लुंगी एनगिडी ने अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उनके नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। वह एक टी20i कैलेंडर ईयर में बतौर कप्तान सबसे कम बैटिंग औसत वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

एक T20I कैलेंडर वर्ष में बतौर कप्तान सबसे कम बैटिंग औसत (कम से कम 200 रन)
12.52 – क्लिंटन रुबागूम्या (रवांडा, 2022)

14.20 – सूर्यकुमार यादव (भारत, 2025)*

15.56 – एडेन मार्करम (साउथ अफ्रीका, 2024)

15.66 – क्लिंटन रुबागूम्या (रवांडा, 2023)

15.92 – यासिम मुर्तजा (हांगकांग, 2025)

एक T20I कैलेंडर वर्ष में भारतीय बल्लेबाज का सबसे कम बैटिंग औसत (कम से कम 10 पारियां)
11.62 – अक्षर पटेल 2022 में

14.2 – सूर्यकुमार यादव 2025 में*

18.0 – विराट कोहली 2024 में

18.5 – संजू सैमसन 2025 में*

18.81 – ईशान किशन 2023 में

Share This Article
Leave a Comment