India Russia : पुतिन के साथ कार में मोदी की पहली तस्वीर, मुस्कुराते नजर आए दुनिया के दो टॉप लीडर

Bindash Bol

India Russia : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार 4 दिसंबर को करीब पौने 7 बजे भारत पहुंचे। उन्हें रिसीव करने खुद पीएम मोदी पालम एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। पुतिन का प्लेन पहुंचते ही उनके लिए सबसे पहले रेड कारपेट बिछाया गया। बाद में जब वे विमान से नीचे आए तो मोदी ने गले लगते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दें कि पीएम मोदी गुरुवार रात पुतिन के सम्मान में एक डिनर होस्ट किया।

पीएम मोदी ने X पर शेयर की तस्वीरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का एयरपोर्ट पर ही सांस्कृतिक प्रोग्राम के जरिये वेलकम हुआ। इसके बाद दोनों शीर्ष नेता व्हाइट कलर की कार से प्रधानमंत्री के सरकारी आवास 7 लोक कल्याण मार्ग की ओर रवाना हो गए। कार से पुतिन-मोदी की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों नेता मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को खुद पीएम मोदी ने अपने X हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, अपने दोस्त प्रेसिडेंट पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार रहेगा। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।

5 दिसंबर को कैसा रहेगा पुतिन का शेड्यूल

  • सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में व्लादिमीर पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
  • सुबह 10 बजे पुतिन राजघाट पहुंचेंगे, जहां महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
  • 11 बजे पुतिन हैदराबाद हाउस में भारत-रूस के बीच 23वें सम्मेलन में शामिल होंगे।
  • शाम 4 बजे पुतिन हैदराबाद हाउस में भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे।
  • शाम 5 बजे रूसी राष्ट्रपति भारत मंडपम पहुंचेंगे, जहां बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे।
  • शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन के सम्मान में प्रेसिडेंट हाउस में स्टेट डिनर होस्ट करेंगी।
Share This Article
Leave a Comment