IPL 2025 : पीछे धोनी आगे रॉबिन

Bindash Bol

IPL 2025 : आदिवासी समाज अब मुख्य धारा का अहम हिस्सा बनने लगा है। झारखंड के भूमिपुत्र रॉबिन मिंज़ को IPL जैसे बड़े आयोजन में खेलते हुए देख बड़ी प्रसन्नता हुई। विकेट के पीछे धोनी थे तो आगे रॉबिन। झारखंड वासियों के लिए इससे अच्छी तस्वीर और क्या हो सकती है। गुमला ज़िले के एक छोटे से गांव से निकलकर यहां तक पहुंचना बहुत बड़ी बात है। भले ही पहले मैच में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा, लेकिन मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी उन्हें निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उम्मीद है कि आने वाले समय में रॉबिन मिंज़ भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बनेंगे।

Share This Article
Leave a Comment