IPL 2025 : दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने IPL 2025 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। टीम ने रविवार के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराया। गुजरात इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है।
दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात ने 200 रन का टारगेट 19 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर दिया। यह बिना विकेट विकेट IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है। साई सुदर्शन ने 61 बॉल पर नाबाद 108 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 53 बॉल पर नाबाद 93 रन की पारी खेली। वे 7 रन से शतक चूक गए। दोनों ने 114 बॉल पर 205 रन की ओपनिंग साझेदारी की। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे। उसकी ओर से केएल राहुल ने 65 बॉल पर नाबाद 112 रन की पारी खेली।
IPL 2025 : बिना विकेट गवाए IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज

Leave a Comment
Leave a Comment