IPL 2025 : श्रेयस अय्यर, प्लेयर ऑफ द मैच

Bindash Bol

IPL 2025 : श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने 11 साल बाद IPL के फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया। अब 3 जून को पंजाब और बेंगलुरु के बीच फाइनल खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर ने 27 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 41 गेंद पर 212.2 की स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 87 रनों की पारी खेली। श्रेयस ने 8 छक्के और 5 चौके मारे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को पंजाब ने 204 रन का टारगेट 19 ओवर में चेज कर लिया। कप्तान श्रेयस ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। श्रेयस के अलावा, नेहल वाधेरा ने 48 और जोश इंग्लिस ने 38 रन बनाए। अश्विनी कुमार दो विकेट मिला। टॉस हारकर बैटिंग कर रही मुंबई से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव 44-44 रन की पारियां खेलीं। जॉनी बेयरस्टो ने 38 रन बनाए। पंजाब की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई को 2 विकेट मिले।

Share This Article
Leave a Comment