JAC 12th Toppers 2025 : इंटर में लडकियों ने मारी बाजी साइंस में अंकिता और कॉमर्स में रेशमी स्टेट टॉपर

Bindash Bol

JAC 12th Toppers 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 31 मई 2025 को 12वीं विज्ञान और वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है और इस बार भी लड़कियों ने सफलता का परचम लहराया है। विज्ञान संकाय में धनबाद की अंकिता दत्ता स्टेट टॉपर बनी हैं, जबकि वाणिज्य संकाय में चाईबासा की रेशमी कुमारी ने टॉप किया है।

साइंस में अंकिता, कॉमर्स में रेशमी बनीं स्टेट टॉपर
अंकिता दत्ता को 500 में से 477 अंक मिले हैं और उन्होंने राजकीय कृत हाई स्कूल, गोविंदपुर से पढ़ाई की है। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में रेशमी कुमारी ने 476 अंक प्राप्त कर संत जेवियर गर्ल्स कॉलेज, चाईबासा से जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।
बेहतर रहा इस साल का रिजल्ट, लड़कियों का दबदबा
इस साल साइंस स्ट्रीम में कुल 98,634 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 79.26% पास हुए। वहीं कॉमर्स में 22,066 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 91.92% सफल रहे। दोनों ही स्ट्रीम में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है।

साइंस टॉपर्स की लिस्ट

रैंक नाम अंक स्कूल का नाम

1 अंकिता दत्ता 477 राजकीयकृत +2 हाई स्कूल, गोविंदपुर
2 अंकित कुमार साह 476 नोआमुंडी इंटर कॉलेज, नोआमुंडी
3 किशोर कुमार 474 +2 हाई स्कूल, बरकागांव
3 जगन्नाथ सिंह चौधरी 474 वी.के. मजदूर इंटर कॉलेज, चास
3 हिमांशु कुमार 474 बिशनपुर इंटर कॉलेज, बिशनपुर
4 जिया श्रीवास्तव 473 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज
4 मुस्कान कुमारी 473 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज
4 साक्षी गुप्ता 473 उत्क्रांत +2 हाई स्कूल, छोटकी खरगडीहा, बेंगाबाद
5 अतोशी मिश्रा 472 आदिवासी +2 हाई स्कूल, बंगुर्डा
6 जीतन साह 471 +2 श्रीमती जी डेमिन हाई स्कूल, बिशनपुर
6 स्वाति कुमारी 471 सेंट ऐनी इंटरमीडिएट कॉलेज
6 सोनम कुमारी 471 उत्क्रांत +2 हाई स्कूल, बिशनुटीकर, गवन
6 सोनू कुमार साह 471 +2 नेशनल हाई स्कूल, दुमका
7 रूबी कुमारी 470 सेंट जेवियर्स कॉलेज
7 फूल कुमारी 470 डी.जी.एस.एस. इंटर कॉलेज, बांडगोड़ा
8 अंकुश कालिंदी 469 जी.एन.एम. +2 हाई स्कूल, कतरासगढ़
8 मुस्कान कुमारी 469 यू.पी.जी. +2 हाई स्कूल, मोसमोहना, डोमचांच
8 स्नेहा कुमारी 469 राम नारायण +2 हाई स्कूल, हंटरगंज
8 मीना कुमारी 469 +2 श्रीमती जी डेमिन हाई स्कूल, बिशनपुर
8 श्रेया सोंगिरी 469 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज
9 ऋषव कुमार 468 बी.एस. इंटर कॉलेज, कुवरबांध, पाटन
9 रोशनी भगत 468 यू.पी.पी. +2 नंदलाल हाई स्कूल, अर्रू
9 नेहा कुमारी 468 राम नारायण +2 हाई स्कूल, हंटरगंज
9 प्राची प्रिया 468 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज
9 सृष्टि साजल 468 इंटर कॉलेज, डोमचांच
10 अंकित कुमार 467 सेंट जेवियर्स कॉलेज
10 ओम बर्णवाल 467 सरकारी +2 हाई स्कूल, मिहिजाम
10 अंजनी कुमार सिंह 467 बाल कृष्ण +2 हाई स्कूल
10 दीपक मरांडी 467 सेंट जेवियर्स कॉलेज
10 तमोजीत घोष 467 +2 हाई स्कूल, पाकुड़िया पाकुड़
10 ईशा शर्मा 467 उत्क्रमित +2 स्कूल, कहड़ा

कॉमर्स टॉपर्स की लिस्ट

रैंक नाम अंक स्कूल का नाम

1 रेशमी कुमारी 476 सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, चाईबासा
2 हसन शेख 475 सरकारी +2 हाई स्कूल, मिहिजाम
3 पियूष शॉ 474 सरकारी +2 हाई स्कूल, मिहिजाम
4 शौरव कुमार 472 सरकारी +2 हाई स्कूल, मिहिजाम
5 मुस्कान कुमारी 471 योगदा सत्संग महाविद्यालय
6 रेखा तिर्की 468 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
6 पियूष कुमार 468 सेंट जेवियर्स कॉलेज
7 काव्या कौशिका 466 योगदा सत्संग महाविद्यालय
8 सलूनी कुमारी 465 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
8 काजल कुमारी 465 सेंट जेवियर्स कॉलेज
8 शावनिया कुमारी 465 सेंट जेवियर्स कॉलेज
9 लक्ष्मी राज 464 सेंट जेवियर्स कॉलेज
9 खुशी कुमारी 464 सेंट जेवियर्स कॉलेज
10 अनुपम कुमार 463 सेंट जेवियर्स कॉलेज
10 ऋद्धि कुमारी 463 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
10 दिव्या कुमारी 463 सेंट जेवियर्स कॉलेज

छात्राओं का रहा शानदार प्रदर्शन

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट 2025 में साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां सफल हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत सिर्फ 48.43% रहा। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 95% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा।

Share This Article
Leave a Comment