प्रति व्यक्ति आय में बिहार और उत्तर प्रदेश को दिखाया आईना
Jharkhand : केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP), राज्यों की जीएसडीपी और प्रति व्यक्ति आय की रिपोर्ट जारी की है। झारखंड के संदर्भ में अगर प्रति व्यक्ति आय की बात करें तो 15 साल में प्रति व्यक्ति आय करीब तीन गुना तक बढ़ी है। वर्ष 2010-11 में प्रति व्यक्ति आय 41,254 रुपए था। वह बढ़कर अब 1,16,663 रुपए हो गया है। यह पड़ोसी राज्य बिहार और उत्तर प्रदेश की तुलना में काफी अधिक है। बिहार में प्रति व्यक्ति आय 69,323 रुपए और यूपी का 1,08572 रुपए है।
क्या होता है प्रति व्यक्ति आय
प्रति व्यक्ति आय किसी देश, राज्य या शहर की कुल आय को उस क्षेत्र की कुल जनसंख्या से विभाजित करने पर प्राप्त औसत आय है। यह किसी भी आर्थिक इकाई के निवासियों के जीवन स्तर का आकलन करने का एक महत्वपूर्ण सूचकांक है।
इसे अक्सर “औसत आय” भी कहा जाता है, क्योंकि यह क्षेत्र के सभी लोगों की कुल आय को उनकी कुल जनसंख्या से विभाजित करके प्राप्त की जाती है।
