Jharkhand : हर जरूरतमंद को उपलब्ध कराया जाएगा कम्बल – धर्मेंद्र

Bindash Bol

Jharkhandहंटरगंज चतरा: जिले के हंटरगंज प्रखंड के नावाडीह पंचायत के सोहाद गांव के हरिजन टोला में दर्जनों जरूरतमंदों के बीच पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह और अशोक कुमार सिंह के द्वारा कम्बल वितरण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। इस अवसर पर पंसस धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कम्बल चतरा सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से उपलब्ध कराया गया है। भाजपा और सांसद की सोंच है कि कड़ाके की ठंढ में कम्बल के अभाव में कोई भी व्यक्ति ठंढ के चपेट में न आये,इसलिए शीतलहर को देखते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी ठंढ से बचने के लिए कमबल उपलब्ध कराया है ताकि वह भी सुकून से सो सके।उन्होंने कहा कि सांसद द्वारा पूरे संसदीय क्षेत्र में जरूरतमंद के बीच अच्छी क्वालिटी के कम्बल उपलब्ध कराया जा रहा है।इस पंचायत में भी सभी जरूरतमंदों को कम्बल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ भीम प्रभाकर, शेखर सिंह,कारू भुइयां,बिट्टू भुइयां,कोमल रविदास,बैजंती देवी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment