Jharkhand Crime : रांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर प्रिंस खान का मुख्य शूटर गिरफ्तार

Bindash Bol

Jharkhand Crime :वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान का मुख्य शूटर के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पर रांची के एक रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग करने और हत्या करने का आरोप है। रांची पुलिस ने शहर में कई लूट और छिनतई को अंजाम देने वाले गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

रांची के एसएसपी ने बताया कि प्रिंस खान गिरोह की ओर से रांची एयरपोर्ट थाना इलाके में 7 मार्च की रात को टी टॉस रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने फायरिंग और हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर सचिन यादव को गिरफ्तार किया है।

रेस्टोरेंट संचालक से एक करोड़ रंगदारी की मांग की गई थी

पुलिस के अनुसार 27 दिसंबर को लोधमा स्थित टी टॉस रेस्टोरेंट के मालिक राजकुमार गोप से प्रिंस खान की ओर से इंटरनेट कॉल के माध्यम से ऑडियो मैसेज भेज कर एक करोड़ रंगदारी की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर लगातार धमकी दिया जा रहा था। उसी क्रम में जब रंगदारी का पैसे नही मिला तो अपने गिरोह के लड़को के माध्यम से 7 मार्च को टी टॉस रेस्टोरें में फायरिंग करवाया गया था, जिसमें रेस्टोरेंट के एक स्टाफ को गोली लगने से मृत्यु हो गई थी।

4 आरोपियों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में जांच के लिए गठित एसआईटी की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अपराधियों में से 04 अपराधियों को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। अनुसंधान के कम में गिरफ्तार अभियुक्तों की ओर से घटना को अंजाम देने वाले प्रमुख शूटर के रुप में सचिन यादव का पहचान किया गया था।

घटना से समय पहने कपड़े भी बरामद

रांची पुलिस ने लागातर छापमारी करते हुए 28 अप्रैल को सचिन यादव को गिरफ्‌तार किया गया है। इनसे पूछताछ के कम में इनके निशानदेही पर घटना के समय पहने हुए कपड़ा और आर्म्स एमयुनेशन बरामद किया गया है। बरामद आर्म्स एम्युनेशन के सबंध में अलग से एयरपोर्ट थाना काण्ड सं0-15/26 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

सचिन यादव के खिलाफ 8 मामले दर्ज

सचिन यादव की पूर्व से ही कई घटनाओं में संलिप्तता का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ जोगता, राजगंज, बैंक मोड़ औऱ पुटकी थाना में 8 केस दर्ज है। उसने पुलिस को बताया कि इस कांड के लिए उसे एक लाख रुपए देने का वादा किया गया था,लेकिन पूरा पैसा नहीं मिला।

लूटपाट और डकैती की घटनाओं के 10 आरोपी गिरफ्तार

उधर, पेट्रोल पम्प और दुकानों में लूटपाट और डकैती की घटनाओं में शामिल 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अब तक इस गिरोह की ओर से डोरंडा, पुंदाग, बीआईटी, ओरमांझी, और टाटीसिल्वे इलाके में 6 घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।

गिरफ्तार के वास के कार-बाइक ओर मोबाइल समेत कई सामान बरामद

पुलिस ने इस मामले में जहीर उर्फ खान, फरहान खान उर्फ बब्लू, शेख जीमल, रसलान खान, मो० फैजान, सोएब अंसारी, सहबाज सलमान, कासिफ युसूफ, शेख मुज्जमिल उर्फ माखन और राजा खान उर्फ खानता को अरेस्ट किया है। सभी रांची जिला के रहने वाले हैं। इनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, लूटे गये रुपये, घटना के समय पहने हुए कपड़े, मोबाईल फोन और घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त कार, बाइक और स्कूटी भी बरामद किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment