Jharkhand Municipal Election : रांची में भाजपा की चमक, मानगो में कांग्रेस की पकड़ मज़बूत

Bindash Bol

* रांची नगर निगम के वार्डवार विजयी प्रत्याशी

Jharkhand Municipal Election : नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर रोशनी खलखो ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमा खलखो को 14,363 वोटों से हराकर महापौर की कुर्सी पर कब्जा जमाया. वहीं मानगो नगर निगम से सुधा गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संध्या सिंह को 18,601 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की है. रांची नगर निगम में मतगणना के लिए कुल 10 हॉल बनाए गए थे. इनमें 9 हॉल में रांची नगर निगम के मतों की गिनती की गई.

सभी वार्डों में विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे: रोशनी खलखो

जीत के बाद नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो ने ईटीवी भारत बातचीत में कहा कि यह जीत रांची की जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर में स्वच्छ व्यवस्था को मजबूत करना, जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान, पेयजल आपूर्ति में सुधार, सड़कों की मरम्मत और आधारभूत संरचना के विकास पर काम करना होगा. नवनिर्वाचित मेयर ने कहा कि नगर निगम को पारदर्शी और जवाबदेही बनाते हुए सभी 53 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे.

वहीं रांची उपायुक्त ने सभी मतदाताओं, प्रत्याशियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. मतगणना प्रक्रिया भी व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई. उन्होंने प्रशासनिक टीम की सराहना करते हुए सहयोग के लिए सभी पक्षों का आभार जताया.

रांची नगर निगम से मेयर प्रत्याशियों को मिले मतदान

किरण कुमारी – 14,206
देवी दयाल मुंडा – 11,974
प्रवीण कच्छप – 16,760
विनोद कुमार बड़ाईक – 6,843
रमा खलखो – 1,43,306
रोशनी खलखो – 1,57,669
सुजाता कच्छप – 12,661
सुजीत विजय आनंद कुजूर – 19,305
सुमन कांत तिग्गा – 6,355
सुरेंद्र लिंडा – 6,784
सोनू खलखो – 13,018

रांची नगर निगम के वार्डवार विजयी प्रत्याशी

वार्ड 1 से नकुल तिर्की, वार्ड 2 से सविता कच्छप, वार्ड 3 से बसंती लकड़ा, वार्ड 4 से अमित मुंडा, वार्ड 5 से करमदेव बैठा, वार्ड 6 मोनिका खलखो, वार्ड 7 से मीनू देवी, वार्ड 8 से किरण खलखो, वार्ड 9 से प्रीति रंजन, वार्ड 10 से संगीता देवी, वार्ड 11 से आलिया नाज, वार्ड 12 से कुलभूषण डुंगडुंग, वार्ड 13 से पवन तिर्की, वार्ड 14 से अंजू देवी, वार्ड 15 से गजाला परवीन, वार्ड 16 से सलाउद्दीन, वार्ड 17 से फातिमा सलाउद्दीन, वार्ड 18 से आशा गुप्ता, वार्ड 19 से गीता कुमारी, वार्ड 20 से सुनील यादव, वार्ड 21 से मो एहतेशाम, वार्ड 22 से मो असलम, वार्ड 23 से फराहा नाज, वार्ड 24 से विजय कच्छप, वार्ड 25 से सुषमा राज, वार्ड 26 – प्रदीप कुमार, वार्ड 27 से बबली सोनी, वार्ड 28 से रश्मि चौधरी, वार्ड 29 से सुनील यादव, वार्ड 30 से सोनी देवी, वार्ड 31 से नीरज कुमार, वार्ड 32 से संजय कुमार, वार्ड 33 से पुष्प टोप्पो, वार्ड 34 से अजीत कच्छप, वार्ड 35 से रजनी लिंडा, वार्ड 36 से निहारिका, वार्ड 37 से परमेश्वर सिंह, वार्ड 38 से अवधेश ठाकुर, वार्ड 39 से शीला देवी, वार्ड 40 से सुचिता रानी राय, वार्ड 41 से नीलम चौधरी, वार्ड 42 से ममता देवी, वार्ड 43 से शशि सिंह, वार्ड 44 से परमजीत सिंह, वार्ड 45 से नसीम गद्दी, वार्ड 46 से आरती कुमारी, वार्ड 47 से कविता संगा, वार्ड 48 से अमित मिंज, वार्ड 49 से जमीला खातून, वार्ड 50 से सुनीता तिग्गा, वार्ड 51 से सविता लिंडा, वार्ड 52 से पीटर खोया और वार्ड 53 से निर्मला गाड़ी पार्षद के रूप में जीते हैं.

मानगो नगर निगम से सुधा गुप्ता बनी पहली मेयर

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव में पहली बार चुनाव हुआ है. जिसमे कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को कुल 42,022 मत प्राप्त हुए. जबकि संध्या सिंह को 23,421 मत प्राप्त हुए. इस ऐतिहासिक जीत के साथ सुधा गुप्ता मानगो नगर निगम की पहली मेयर बन गई हैं. परिणाम घोषित होते ही सुधा गुप्ता के समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखा. बता दे की सुधा गुप्ता झारखण्ड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी है.

जीत के बाद सुधा गुप्ता ने कहा की यह जीत मानगो की जनता की जीत है. उन्होंने सभी मतदाताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त की. वे लोगों को दिलाई कि मानगो के विकास, स्वच्छता, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जायेगी.

Share This Article
Leave a Comment