झारखंड नगर निकाय चुनाव, 48 सीटों पर किसका परचम?
रांची में रोशनी की जीत, खूंटी में रानी का जलवा—निकाय चुनाव में बदली सियासी तस्वीर!
Jharkhand Municipal Winners : झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आयोजित नगर निकाय चुनावों में भाजपा का दबदबा देखने को मिला। जहां चुनाव हुए उनमें रांची नगर निगम, धनबाद नगर निगम और जमशेदपुर नगर निगम जैसे बड़े शहर शामिल हैं। राजनीतिक समीकरणों की एक नई तस्वीर उभर कर सामने आई है। वैसे तो ये चुनाव गैर-दलगत आधार पर लड़े गए थे, लेकिन लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। अब तक के रुझानों और परिणामों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। रांची और हजारीबाग जैसे महत्वपूर्ण निगमों में भाजपा का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। दूसरी ओर, सत्ता में साझीदार कांग्रेस के लिए ये चुनाव चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है, जबकि झामुमो ने चाईबासा जैसे अपने गढ़ बचाए रखने में कामयाब रही।
भाजपा की शानदार बढ़त तो कांग्रेस को चुनौती
झारखंड नगर निकाय रिजल्ट 2026 में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने लोहरदगा, गुमला, लातेहार और खूंटी जैसे महत्वपूर्ण निकायों में जीत हासिल की है। रांची नगर निगम में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की रमा खलखो को हरा दिया। इसके उलट, कांग्रेस को कई निकायों में हार का सामना करना पड़ा है।
* भाजपा- लोहरदगा, गुमला नगर परिषद, लातेहार, खूंटी, डोमचांच नगर पंचायत
* झामुमो- चाईबासा नगर परिषद
* बसपा- हुसैनाबाद नगर पंचायत
धनबद में दूसरे राउंड के बाद संजीव सिंह का दबदबा
धनबाद नगर निगम में मेयर पद के लिए दो चरणों की गिनती पूरी होने के बाद संजीव सिंह ने कुल 9,944 मतों का अंतर पैदा कर लिया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, संजीव सिंह को 28,377 वोट मिले हैं, जबकि जेएमएम समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल को 18,433 वोट प्राप्त हुए हैं। संजीव सिंह की व्यक्तिगत लोकप्रियता दलीय समीकरणों पर भारी पड़ रही है।
Jharkhand Result 2026: झारखंड के निकायों में कौन
कहां से जीता, लिस्ट देखिए
* कोडरमा नगर पंचायत साजिद हुसैन लल्लू
* हुसैनाबाद नगर पंचायत: अजय भारती
* हरिहरगंज नगर पंचायत: कुमारी शीला चौधरी
* महागामा नगर पंचायत: प्रबोध सोरेन
* गढ़वा नगर परिषद: आशीष कुमार सोनी
* चाईबासा नगर परिषद: नितिन प्रकाश
* चक्रधरपुर नगर परिषद: सन्नी उरांव
* चास नगर निगम: भोलू पासवान
* मिहिजाम नगर परिषद: जयश्री देवी
* चिरकुण्डा नगर परिषद: सुनीता देवी
* दुमका नगर परिषद: अभिषेक चौरसिया
* हजारीबाग नगर निगम: अरविंद राणा
* छतरपुर नगर पंचायत: अरविंद गुप्ता
* खूंटी नगर पंचायत: रानी टूटी
* बरहरवा नगर पंचायत: अर्पिता दास
* बुंडू नगर पंचायत जितेंद्र उरांव
* राजमहल नगर पंचायत: भावना गुप्ता
* धनवार नगर पंचायत विनय: कुमार संथालिया
* डोमचांच नगर पंचायत: उमेश वर्मा
* लातेहार नगर पंचायत: महेश सिंह
* साहेबगंज नगर परिषद: रामनाथ पासवान
* पाकुड़ नगर परिषद: शबरी पाल
* चाकुलिया नगर पंचायत: सोमवारी सोरेन
* गोड्डा नगर परिषद: सुशील रमानी
* लोहरदगा नगर परिषद: अनिल उरांव
* नगर परिषद गुमला: शकुंतला उरांव
* जामताड़ा नगर पंचायत: आशा गुप्ता
हजारीबाग और धनबाद का भी अपडेट जानें
हजारीबाग नगर निगम में अरविंद कुमार राणा ने महापौर पद पर कब्जा जमाया है, उन्होंने सरफराज अहमद को पराजित किया। धनबाद में स्थिति रोचक रही, जहां पूर्व विधायक संजीव सिंह दूसरे दौर की मतगणना के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से लगभग 10 हजार मतों से आगे चल रहे थे, जो उनकी व्यक्तिगत लोकप्रियता को दिखाता है। साथ ही उनकी पत्नी झरिया से बीजेपी की विधायक हैं।
बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मारी बाजी
झारखंड के कुल 48 में से 27 नगर निकायों के रिजल्ट आ चुके हैं। कल रात 8 बजे तक राज्य के अलग-अलग काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती हुई थी। राज्य के कुछ नगर निकायों में सभी नतीजे आ गए हैं। मगर, कुछ स्थानों पर आज सुबह 8 बजे से फिर से काउंटिंग शुरू होगी। उम्मीदवारों को राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिला है। शुक्रवार तक जारी नतीजों के अनुसार बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मारी।
बीजेपी समर्थित 12 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
झामुमो समर्थित छह प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
कांग्रेस समर्थित दो, माले, बसपा और राजद समर्थित एक-एक प्रत्याशी जीते हैं।
चाईबासा में झामुमो का परचम तो बसपा की भी हुई एंट्री
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने चाईबासा नगर परिषद में अपनी ताकत दिखाई है, जहां उनके समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने जीत दर्ज की। वहीं, हुसैनाबाद नगर पंचायत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, यहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समर्थित अजय भारती ने जीत हासिल कर अपनी पार्टी का खाता खोला।
बागियों ने बिगाड़ा समीकरण, अपनों को दी मात
झारखंड निकाय चुनाव 2026 में कई बागी नेताओं ने अपनी पार्टी के आधिकारिक समर्थित उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी। मानगो नगर निगम में बन्ना गुप्ता की पत्नी ने कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ बढ़त बनाई। इसी तरह मिहिजाम में भाजपा के बागी नेता कमल गुप्ता की पत्नी जयश्री ने पार्टी का समर्थन न मिलने के बावजूद अध्यक्ष पद जीता।
गढ़वा में अनिल तो गुमला में शकुंतला की जीत
झारखंड का निकाय चुनाव रिजल्ट 2025: गढ़वा नगर परिषद में आशीष कुमार सोनी और लोहरदगा में अनिल उरांव अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। गुमला में शकुंतला उरांव ने बाजी मारी है। 23 फरवरी को 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत के लिए मतदान हुआ था। साथ ही कुल 1,042 वार्डों के लिए वोट डाले गए थे, जिसमें 562 मेयर/अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का भाग्य तय हुआ। राज्य के 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार से मतगणना प्रक्रिया पूरी की गई।
रांची में वार्ड-18 से राज्यसभा सांसद महुआ मांझी के बेटे की हार
रांची: रांची में सबसे चर्चित वार्ड 18 से राज्यसभा सांसद महुआ मांझी के बेटे की हार हो गई है। डिप्टी मेयर का सपना चकनाचूर हो गया। विधानसभा चुनाव के दौरान भी महुआ को अपने बूथ पर भाजपा से कम वोट मिला था।
भाजपा के ‘गढ़’ गिरीडीह निगम में झामुमो ने ठोकी कील, प्रमिला मेहरा का मेयर बनना तय
गिरिडीह: गिरिडीह नगर निगम चुनाव में भाजपा के गढ़ में झामुमो ने कील ठोक दी। गिरिडीह निगम के लिए महापौर पद के चुनाव में झामुमो समर्थित प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र चौधरी से बड़े अंतर से आगे चल रही हैं। प्रमिला मेहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे राउंड की गिनती समाप्त होने पर 36226 मत प्राप्त कर मेयर पद पर कब्जा जमाने के निकट पहुंच चुकी हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ शैलेन्द्र चौधरी को 21214 मत मिला है।
गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष बने आशीश सोनी, जेएमएम समर्थित प्रत्याशी को दी शिकस्त
गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी आशीष कुमार सोनी ने जीत दर्ज की। आशीश कुमार सोनी को 3 हजार 411 मतों से विजयी हुए। आशीष को कुल 7 हजार 201 मत मिले थे। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो समर्थित संतोष केसरी को 3 हजार 790 मत मिले।
बीजेपी ने देवघर में मतगणना में धांधली की आशंका जताई
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने मेदिनीनगर ,देवघर सहित भाजपा के बढ़त वाले स्थानों पर मतगणना में धांधली की संभावना जताई और भाजपा कार्यकर्ताओं को मतगणना केंद्र पर डटे रहने को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना में लगे प्रशासनिक अधिकारियों को सरकार टूल किट बनाकर भाजपा समर्थित जीते हुए उम्मीदवारों को हराने में जुट गई है।
चतरा नगर परिषद में अताउर रहमान ने दर्ज की जीत
चतरा: चतरा नगर परिषद में अताउर रहमान ने जीत दर्ज की है। अताउर रहमान को कुल 6111 वोट मिले। वहीं अमन कुमार को कुल 4619 मत हासिल हुए।
चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष बनीं सुनीता देवी
- चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी 4557 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई। चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई मो जियाउल अंसारी ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।
जुगसलाई नगर परिषद में नौशीन खान की जीत, 720 मतों से रिंकू सिंह को हराया
-नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना के तीसरे एवं अंतिम चक्र में परिणाम घोषित कर दिया गया है। अंतिम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार नौशीन खान ने कुल 11,563 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रिंकू सिंह को 720 मतों के अंतर से पराजित किया। मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा नौशीन खान को विजयी घोषित किया गया। तीसरे और अंतिम चक्र की गिनती पूरी होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। जीत की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और एक-दूसरे को बधाई दी। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में इस बार अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंततः नौशीन खान ने बढ़त बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की।
चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष बनीं सुनीता देवी
चिरकुंडा: चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी 4557 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुई। चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई मो जियाउल अंसारी ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।
चिरकुंडा नगर परिषद के सभी 21 वार्ड प्रत्याशियों का ऐलान
वार्ड संख्या 1 से 21 के विजेता पार्षदों की सूची
दूसरे राउंड की मतगणना में प्रत्याशियों को प्राप्त मत
1. किरण कुमारी – 3075
2. देवी दयाल मुंडा – 2701
3. प्रवीण कच्छप – 3826
4. विनोद कुमार बड़ाईक- 1389
5. रमा खलखो – 29635
6. रोशनी खलखो – 40208
7. सुजाता कच्छप – 2216
8. सुजीत बिजय आनंद कुजूर – 3887
9. सुमन कांत तिग्गा – 1329
10. सुरेंद्र लिंडा – 1365
11. सोनू खलखो – 2781
सरायकेला नगर पंचायत का रिजल्ट जारी, अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार चौधरी ने दर्ज की जीत
सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये हुए चुनाव में मनोज कुमार चौधरी ने जीत दर्ज की है। झामुमो समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी ने अपने निकटतम प्रत्याशी राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव को 449 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।पहले स्थान पर रहे मनोज कुमार चौधरी को 1943 और दूसरे स्थान रहे राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव को 1494 वोट मिले।
आशा कुमारी को शिकस्त देकर हरिहरगंज पंचायत की अध्यक्ष बनीं कुमारी शीला चौधरी
हरिहरगंज: हरिहरगंज नगर पंचायत के चुनाव की रिजल्ट जारी हो गया है। हरिहरगंज पंचायत की अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी बन गई हैं। शीला चौधरी ने 4977 वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आशा कुमारी को शिकस्त दी।
कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष बने साजिद हुसैन
कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष के रूप में साजिद हुसैन निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने राजेश कुमार सिंह को 1195 मतों से पराजित किया। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी कांति देवी तीसरे स्थान पर रहीं। यहां साजिद हुसैन को 3863, राजेश कुमार सिंह को 2668 और कांति देवी को 2158 वोट मिले।
झारखंड निकाय चुनाव में कितनी प्रतिशत वोटिंग हुई थी?
बीते सोमवार को झारखंड के 48 निकायों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा, जिसमें कुल 62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वोटों की गिनती 1309 टेबलों पर होगी। हालांकि प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर अलग-अलग नगर निकाय, नगर निगम में राउंड की संख्या अलग-अलग होगी। निर्वाचन आयोग ने वोटों की गिनती के लिए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। मतगणना जैसे-जैसे फाइनल होगी, प्रत्याशियों की हार जीत का भी पता चल जाएगा। दोपहर बाद शुरुआती रुझान आने लगेंगे। अभी वोटों की गिनती लगातार चल रही है।
गैर-दलीय चुनाव में दलों की प्रतिष्ठा दांव पर
बता दें, झारखंड में निकाय चुनाव राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्नों पर नहीं लड़े जाते, लेकिन जमीन पर समीकरण पूरी तरह राजनीतिक हैं। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले महागठबंधन और मुख्य विपक्षी दल भाजपा (बीजेपी) ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। दोनों ही खेमे पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत के दावे कर रहे हैं।
