Jharkhand News : ​124 साल बाद मिटा गुलामी का निशान: अब ‘मेदिनीनगर’ के नाम से दहाड़ेगा पलामू का डालटनगंज स्टेशन!

Bindash Bol

Jharkhand News : झारखंड के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। पलामू की पहचान और शान का प्रतीक ‘डालटनगंज रेलवे स्टेशन’ अब बीते कल की बात हो गई है। राज्य सरकार ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर इस स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन करने का फैसला किया है।

ऐतिहासिक फैसला: कर्नल डाल्टन विदा, राजा मेदिनीराय का ‘राज’ शुरू

​करीब 124 साल पहले, 1902 में अंग्रेजों ने इस स्टेशन की नींव रखी थी। कर्नल डाल्टन के नाम पर बसे इस शहर और स्टेशन का नाम अब चेर वंश के सबसे प्रतापी और न्यायप्रिय शासक महाराजा मेदिनीराय के नाम पर होगा।

* पुराना नाम: डालटनगंज (DTO)

* ​नया नाम: मेदिनीनगर

* ​किसने बदला: झारखंड सरकार (गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग)

* ​मंजूरी: भारत सरकार से अनापत्ति (NOC) प्राप्त।

धनबाद रेल डिवीजन का ‘पावरहाउस’

​डालटनगंज स्टेशन सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि रेलवे की कमाई का बड़ा जरिया है।

* ​यह धनबाद रेल डिवीजन के अंतर्गत आता है।

* ​CIC सेक्शन में यह दूसरा सबसे ज्यादा आय देने वाला स्टेशन है।

* यहाँ राजधानी और गरीब रथ जैसी प्रीमियम ट्रेनें अपनी धमक दिखाती हैं।

क्यों खास हैं महाराजा मेदिनीराय?

​राजा मेदिनीराय का शासन काल (1658-1674) पलामू का ‘स्वर्ण युग’ माना जाता है। उनके राज में प्रजा इतनी खुशहाल थी कि कहावत मशहूर हुई— “राजा मेदिनीराय के राज में, घर-घर बाजे मथनिया” (यानी हर घर में दूध-दही की संपन्नता थी)। अब उनके नाम से स्टेशन की पहचान पलामू के गौरव को दुनिया भर में फैलाएगी।

Share This Article
Leave a Comment