Jharkhand Ranchi Plane Crash: झारखंड की राजधानी रांची में प्लेन क्रैश हुआ है। झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस ( Air Ambulance Crash) झारखंड के चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई। विमान रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एक एयर एंबुलेंस था। फ्लाइट ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। ठीक 20 मिनट बाद 7:31 बजे एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। थोड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा जिले के समरिया के जंगलों में क्रैश हो गया।
हादसे के कारणों की जांच के लिए डीजीसीए और अन्य एजेंसियां सक्रिय हैं। वहीं रांची प्लेन क्रैश की इनसाइड स्टोरी भी सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि प्लेन ने मौसम की वजह से रूट बदलने की रिक्वेस्ट की थी। हालांकि उसके बाद संपर्क टूट गया। ये घटना एविएशन सेक्टर में सेफ्टी को लेकर फिर से सवाल खड़े कर रही है। बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में डिट्टी सीएम अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी।
मरीज को इलाज के लिए दिल्ली लेकर जा रहा था विमान
रांची के देवकमल हॉस्पिटल के CEO, अनंत सिन्हा ने बताया कि एयर एम्बुलेंस का इंतजाम एक मरीज ने किया था। उन्होंने कहा कि लातेहार जिले के चंदवा के रहने वाले मरीज संजय कुमार (41) को 16 फरवरी को 65 परसेंट जलने की हालत में हॉस्पिटल लाया गया था। हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। सिन्हा ने आगे कहा कि परिवार वालों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का फैसला किया। मरीज को लगभग 4.30 बजे हॉस्पिटल से दिल्ली के लिए ले जाया गया। शाम को विमान हादसे में मरीज के साथ जा रहे सभी लोगों की मौत हो गई।
प्लेन में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह ( को-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार थे।
कोलकाता से कम्युनिकेशन और राडार कॉन्टैक्ट टूटा
एयरक्राफ्ट ने शाम 7:11 बजे पर रांची से उड़ान भरी थी. कोलकाता से कॉन्टैक्ट होने के बाद, 7:34 पर, एयरक्राफ्ट का वाराणसी से लगभग 100 एनएम साउथ-ईस्ट में कोलकाता से कम्युनिकेशन और राडार कॉन्टैक्ट टूट गयाष यह रांची से दिल्ली के लिए बीचक्राफ्ट किंग एयर (बीई9एल) की मेडिकल चार्टर फ्लाइट थी (जिसे दिल्ली की रेडबर्ड एयरवेज ऑपरेट करती थी)। इसने शाम 7.07 बजे उड़ान भरी और उत्तर-पश्चिमी झारखंड में पलामू के पास शाम 7.34 बजे इसका संपर्क टूट गया। नागरिक उड्डयन विभाग और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।
घने जंगल में विमान हुआ क्रैश
रांची हवाई अड्डे के निदेशक कुमार ने बताया कि विमान रांची से शाम करीब 7:11 बजे उड़ान भरने के बाद चतरा जिले के करमाटांड़ गांव के समीप जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। आईएएनएस के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तेज आवाज और धुएं का गुबार देखा, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रडार डेटा और विमान की अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर सर्च अभियान शुरू किया गया, लेकिन घने जंगल और दुर्गम भू-भाग के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है।
6 पॉइंट्स में समझते हैं कि हादसा कब, कहां और कैसे हुआ?
* हादसे की जगह और समय: प्लेन रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शाम 7:11 बजे उड़ा था। ये झारखंड के चतरा जिले में क्रैश हुआ, जहां सभी 7 लोगों की मौत हो गई।
* प्लेन की डिटेल्स: ये बीचक्राफ्ट C90 मॉडल का प्लेन था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-AJV है। इसे दिल्ली बेस्ड रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड ऑपरेट कर रही थी।
* मौसम का रोल: कोलकाता ATC से संपर्क करने के बाद प्लेन ने मौसम की वजह से रूट डेविएशन की रिक्वेस्ट की। शाम 7:34 बजे कोलकाता से संपर्क और रडार कॉन्टैक्ट टूट गया, जो वाराणसी से करीब 100 NM साउथ-ईस्ट में था।
* मरने वालों की पहचान: मरीज संजय कुमार (41 साल, 63% जलने की चोटें), डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, पैरामेडिकल सचिन कुमार मिश्रा, अटेंडेंट अर्चना देवी और धुरु कुमार, पायलट विवेक विकास भगत और सवरजदीप सिंह शामिल हैं।
* कंपनी की बैकग्राउंड: रेडबर्ड एयरवेज 2018 में अक्षय कुमार ने शुरू की थी। 2019 में इसे नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट्स (चार्टर और एयर एम्बुलेंस) का परमिट मिला. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, ये 24/7 मेडिकल इवैक्यूएशन सर्विस देती है, जिसमें एडवांस्ड लाइफ-सेविंग इक्विपमेंट होते हैं।
* फ्लीट और बड़ा बैकग्राउंड: कंपनी के पास 7 प्लेन हैं, जिसमें Embraer Legacy 600 और Dassault Falcon 2000 शामिल हैं। ये क्रैश चार्टर्ड जेट ऑपरेटर्स पर सवाल उठा रहा है, खासकर जनवरी में बारामती में लियरजेट क्रैश के बाद, जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत 5 लोग मारे गए थे।
