Jharkhand State Budget 2026 : 1.59 लाख करोड़ का बजट: बिना नए कर के ‘सोशल सेक्टर’ पर बड़ा दांव !

Bindash Bol

* नया टैक्स नहीं, लेकिन बड़े ऐलान तय — महिलाओं और बच्चों पर फोकस के साथ आएगा खास बजट!

Jharkhand State Budget 2026 : राज्य सरकार का आगामी बजट कई मायनों में खास होने जा रहा है। करीब 1.58 से 1.59 लाख करोड़ रुपये के आकार वाले इस बजट में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का योजना बजट होने की संभावना है। खास बात यह है कि घाटे के बावजूद सरकार ने किसी भी नए कर या मौजूदा करों में बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है।
सरकार अगले वित्तीय वर्ष में सोशल सेक्टर को प्राथमिकता देने जा रही है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को सबसे अधिक योजना बजट मिलने की संभावना है। वर्ष 2017-18 के बाद एक बार फिर जेंडर बजट पेश किया जाएगा। जेंडर बजट अलग बजट नहीं होता, बल्कि सामान्य बजट के भीतर महिलाओं से जुड़ी योजनाओं और खर्च को चिन्हित किया जाता है। इस बार महिला आधारित योजनाओं के लिए 33 प्रतिशत तक प्रावधान संभव है।
इसके साथ ही आउटकम बजट भी पेश किया जाएगा, जिसमें लगभग 200 योजनाएं शामिल हो सकती हैं। इन योजनाओं पर कुल बजट राशि का करीब 60 प्रतिशत खर्च होने की संभावना है।
बाल बजट भी इस बार चर्चा का केंद्र रहेगा। इसमें 18 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा पर होने वाले खर्च का विस्तृत विश्लेषण होगा। 125 से अधिक योजनाओं को शामिल करते हुए 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च का अनुमान है।
कुल मिलाकर यह बजट सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment