JharkhandBJP : झारखंड BJP की नई टीम घोषित, संगठन को मिला नया विस्तार

Bindash Bol

अध्यक्ष आदित्य साहू की कमेटी में 9 उपाध्यक्ष और 3 महासचिव नियुक्त

JharkhandBJP : झारखंड की राजनीति में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश इकाई की नई टीम की घोषणा करते हुए संगठन को नए सिरे से मजबूत करने का संकेत दिया है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में गठित नई कमेटी में अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन देखने को मिला है।


घोषित टीम में 9 उपाध्यक्ष और 3 महासचिव नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार नई कार्यकारिणी का मुख्य फोकस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना, क्षेत्रीय समीकरण मजबूत करना और सरकार के खिलाफ राजनीतिक मुद्दों को धार देना रहेगा।

प्रदेश भाजपा की नई टीम

उपाध्यक्ष
1- राकेश प्रसाद
2- नीलकंठ सिंह मुंडा
3-आभा महतो
4- बालमुकुंद सहाय
5- भानु प्रताप शाही
6- प्रदीप वर्मा
7- सुनील सोरेन
8- मुनेश्वर साहू
9- गीता कोड़ा

प्रदेश महामंत्री

1- गणेश मिश्रा
2- अमर कुमार बाउरी
3- मनोज सिंह

प्रदेश मंत्री

1- दिलीप वर्मा
2- शैलेंद्र सिंह
3- सरोज सिंह
4- सुनिता सिंह
5-अमरदीप यादव
6- कृष्णा महतो
7- अमित सिंह
8- मनीर उरांव
9- शालिनी बैसखियार

पार्टी ने दीपक बंका को प्रदेश कोषाध्यक्ष और हेमंत दास और सूरज गुप्ता को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह टीम केवल संगठनात्मक बदलाव नहीं बल्कि आने वाले चुनावों की तैयारी का स्पष्ट संकेत है। बीजेपी नेतृत्व झारखंड में जनाधार बढ़ाने और विपक्ष को सीधी चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रहा है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment