Kavi Sammelan : झारखंड के कोडरमा जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (पराक्रम दिवस) के उपलक्ष में 23 जनवरी को बिंदास बोल अखिल भारतीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। साहित्य और संस्कृति को समर्पित इस कार्यक्रम में मशहूर हास्य कवि शंभू शिखर, प्रख्यात मिश्रा, शेखर त्रिपाठी, चंदन प्रजापति, प्रीति पांडे, शालिनी सहबा, अनमोल कुमारी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से विवाह बैंक्विट हॉल, सुभाष चौक, झुमरी तिलैया में होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन बिंदास बोल न्यूज़ और टीम जे जे कर रही है। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीम जेजे सुप्रीमो जुगनू जयंत, सदस्य धीरज कुमार, महेंद्र दास, खूबलाल साव, शंकर साव, उदय चंद्र किशोर, राजीव रंजन शुक्ला, रवि पासवान, सूरज यादव, डॉ वीरेंद्र पासवान, आफताब आलम, सद्दाम अंसारी, रोहित कुमार रघु, परवेज आलम, गोपाल कुमार गुतुल, सुभाष पंडित, विक्की केसरी, लखन सिंह, संदीप सिंह आदि जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं।