Koderma: सड़क हादसे में घायल लोगों को डीसी ने भेजवाया अस्पताल, लोगों ने कहा नेक इंसान हैं डीसी

Dhiraj Kumar

Koderma: कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र में अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग (एनएच 20) पर मदनगुंडी गांव के निकट तिलैया की ओर जा रही एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे टोटो में सवार महिलाएं और बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में उरवां निवासी 40 वर्षीय सुषमा देवी पति राजू यादव, आठ वर्षीय उनकी पुत्री पिंकी कुमारी और 17 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त तिलैया डैम निवासी 30 वर्षीय सोनी प्रवीण पति मो. इम्तियाज, 10 वर्षीय पुत्र मो. इमरान और 6 वर्षीय पुत्री अल्शिफ़ा नाज़ भी घायल हुए हैं।


इसी दौरान उरवां स्थित एडवेंचर पार्क का निरीक्षण कर लौट रहे कोडरमा डीसी ऋतुराज और डीडीसी रवि जैन की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और घायलों के पास पहुंचे। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डीसी ने बिना देरी किए अंगरक्षकों के सहयोग से अपनी गाड़ी में बैठाया। इधर मौके पर पहुंचे चंदवारा थाना प्रभारी धानेश्वर कुमार ने घायलों को ईलाज हेतु सदर अस्पताल कोडरमा ले गए। डीसी ऋतुराज के इस कार्य को लेकर लोगों के बीच चर्चा होने लगी। लोगों का कहना था कि डीसी ऋतुराज वास्तव में एक सक्षम पदाधिकारी के साथ-साथ नेक इंसान भी हैं।

Share This Article
Leave a Comment