Malegaon Blast Case : RSS प्रमुख मोहन भागवत को गिरफ्तार करने का मिला था आदेश

Bindash Bol

ATS के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Malegaon Blast Case : महाराष्ट्र के मालेगांव में साल 2008 में बम ब्लास्ट हुआ था. इसी के बाद गुरुवार को NIA की स्पेशल कोर्ट ने इस केस में पूरे 17 साल बाद बड़ा फैसला सुनाया. मुख्य आरोपी साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित समेत सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया गया है. इसी के बाद अब आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) के एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मोहन भागवत को पकड़ कर लाने के लिए कहा गया था.

ATS के पूर्व पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि उन्हें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था. रिटायर इंस्पेक्टर महबूब मुजावर ने बताया, भगवा आतंकवाद थ्योरी एक झूठ थी, मुझे मोहन भागवत को फंसाने के आदेश दिए गए थे. उन्होंने कहा, मोहन भागवत को पकड़ कर लाने के लिए इसीलिए कहा गया था कि स्थापित करना था यह ब्लास्ट “भगवा आतंक” था.

महबूब मुजावर ने किए बड़े खुलासे

पूर्व अधिकारी महबूब मुजावर ने कहा, “मुझे इस केस में इसलिए शामिल किया गया था ताकि ‘भगवा आतंकवाद’ को साबित किया जा सके. मुझे सीधे तौर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को फंसाने के निर्देश दिए गए थे, और ये आदेश तत्कालीन मालेगांव धमाके के प्रमुख जांच अधिकारी परमबीर सिंह और उनके उपर के अधिकारियों ने दिए थे.

उन्होंने आगे बताया कि, “सरकार और एजेंसियों का मकसद यह था कि मोहन भागवत और अन्य निर्दोष लोगों को इस मामले में फंसाया जाए. भगवा आतंकवाद की पूरी संकल्पना एक झूठ थी.

“जिंदा लोगों को मृत बताकर चार्जशीट में डाला”

मुजावर ने यह भी दावा किया कि जिन संदिग्धों संदीप डांगे और रामजी कलसंगरा की हत्या हो चुकी थी, उन्हें जानबूझकर चार्जशीट में जिंदा दिखाया गया. मुझे आदेश दिया गया कि उनकी लोकेशन ट्रेस करो, जबकि वो मर चुके थे.

मेहबूब मुजावर ने यह भी बताया कि जब उन्होंने इन बातों का विरोध किया और गलत काम करने से इनकार किया, तो उन पर झूठे केस थोपे गए. मुझ पर झूठे मुकदमे डाले गए, लेकिन मैं निर्दोष साबित हुआ. मुजावर ने पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें अब सामने आकर बताना चाहिए कि “क्या हिंदू आतंकवाद जैसी कोई थ्योरी वास्तव में थी?

Share This Article
Leave a Comment