Manmohan Singh : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन

Siddarth Saurabh

Manmohan Singh : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखीरी सांस ली।आपको बता दें कि तबीयत बिगड़ने के बाद आज शाम ही उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालांकि अभी कांग्रेस या हॉस्पिटल की तरफ से पूर्व पीएम सिंह के निधन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लेकिन, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी है। साथ ही 27 दिसंबर को होने वाले सभी प्रोग्राम भी रद्द कर दिए गए हैं। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं।

AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। प्रियंका गांधीा AIIMS पहुंच चुकी हैं। सोनिया गांधी भी थोड़ी देर में अस्पताल पहुंच रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment