Mission Sudarshan Chakra: भारत को मिलेगा अल्ट्रा-आधुनिक अभेद्य सुरक्षा कवच!”

Bindash Bol

Mission Sudarshan Chakra : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में घोषणा की कि भारत “भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र से प्रेरित होकर” अत्याधुनिक सुरक्षा कवच (Sudarshan Chakra Defence System) विकसित करेगा। इसका उद्देश्य अगले दस वर्षों—2035 तक—भारत को भविष्य की खतरनाक व तकनीकी चुनौतियों से बचाना है।

आइये जानते हैं कि डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन (DRDO) द्वारा विकसित किए जा रहे ‘सुदर्शन चक्र’ मिशन की पूरी प्रस्तावित कार्य प्रणाली कैसे काम करेगी।

यह एक अत्याधुनिक, बहु-स्तरीय (multi-layered) सुरक्षा कवच है जिसका उद्देश्य भारत को मिसाइल हमलों, ड्रोन हमलों, साइबर अटैक, और आधुनिक युद्ध की हर चुनौती से सुरक्षित रखना है।

प्रणाली में नवीनतम तकनीकें—कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), लेज़र वेपन, आधुनिक रडार, सैटेलाइट निगरानी प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली (electronic warfare) शामिल होंगी, जो पारंपरिक हथियारों से कहीं आगे की क्षमता देती हैं।

सुदर्शन चक्र एक ‘डोम’ की तरह देश के सभी संवेदनशील स्थानों—जैसे परमाणु संयंत्र, सैन्य ठिकानों, बड़े बड़े और प्रमुख औद्योगिक संस्थानों, हवाई अड्डों, बड़े शहरों, प्रमुख रेलवे स्टेशनों व धार्मिक स्थलों—पर लगातार चौकसी रखेगा।

AI आधारित नियंत्रण प्रणाली संभावित खतरे की पहचान करेगी और प्रतिक्रिया के लिए #सेना, सुरक्षा कमाण्ड और अन्य एजेंसियों को तुरंत अलर्ट करेगी।

इसमें कई स्तर के इंटरसेप्टर मिसाइल होंगे, जो शॉर्ट, मीडियम व लॉन्ग रेंज के टार्गेट जैसे मिसाइल, ड्रोन, विमानों, और अन्य प्रोजेक्टाइल को आसमान में ही नष्ट कर देंगे।

डायरेक्टेड-एनर्जी वेपन्स (जैसे लेज़र) से छोटे ड्रोन एवं कम ऊंचाई पर आने वाले धमकी भरे टार्गेट्स को तुरंत मार गिराया जा सकेगा।

मिशन में सशक्त साइबर डिफेंस होगी, जिससे भारत के किसी भी महत्वपूर्ण डिजिटल व कम्युनिकेशन सिस्टम को हैकिंग या साइबर हमलों से सुरक्षित रखा जा सकेगा।

इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमता के तहत दुश्मन की स्मार्ट मिसाइल, GPS या नेविगेशन आधारित हथियारों को भ्रमित या जाम करना शामिल है।

यह पूरी प्रणाली ‘मेड इन इंडिया’ होगी—DRDO, ISRO, प्राइवेट टेक्नोलॉजी कंपनियां व स्टार्टअप्स मिलकर इसका विकास कर रहे हैं।

यह रक्षा कवच न केवल किसी हमले को निष्क्रिय करेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर दुश्मन पर त्वरित और सटीक पलटवार भी करेगा।

प्रणाली का मुख्य लक्ष्य, भारत की संवेदनशील सीमाओं और मुख्य इन्फ्रास्ट्रक्चर की चौबीसों घंटे सुरक्षा, हर प्रकार के खतरे का समय रहते पहचान और निष्क्रियिकरण करना, तथा नई पीढ़ी को आत्मनिर्भर, सुरक्षित व आत्मविश्वासी बनाना है.

यह मिशन अपने प्रभाव, आधुनिक सोच और पूरी तरह स्वदेशी विकास की वजह से देश की सुरक्षा व्यवस्था को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment