Monsoon: अगले कुछ दिनों तक रौद्र रूप दिखाएगा मानसून, दिल्ली-यूपी सहित कई राज्यों में मूसलधार बारिश, देखें IMD का अलर्ट

Bindash Bol

Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मानसून की जद में लगभग पूरा देश ही आ चुका है. इसके असर से देश भर में बरसात देखने को मिल रही है. कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. देश की राजधानी में जून महीने के आखिरी दिन अच्छी बारिश हुई. वहीं जुलाई महीने के पहले दिन गर्मी और उमस रही. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिल्ली और उसके आसपास इलाकों में एक बार फिर बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, सात जुलाई तक दिल्ली में मूसलाधार बारिश हो सकती है. यहीं नहीं पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी के साथ-साथ कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बरसात देखने को मिल सकती है.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में अलग अलग जगहों पर भारी से बहुत बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, अलग छह से सात दिन पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. सिक्किम, बिहार और पश्चिंम बंगाल में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान मानसून उत्तर पश्चिम, पूर्वी और मध्य भारत में सक्रीय रहने वाला है.

उत्तर पश्चिम भारत का है हाल

इसके अलावा कोंकण, गोवा और गुजरात में भी बारिश की संभावना है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में सात जुलाई तक कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 5-7 जुलाई तक भारी बरसात देखने को मिल सकती है. उत्तर प्रदेश में भी 5 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में आज और 5-7 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है. उत्तर पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों तक कई इलाकों भारी बरसात हो सकती है.

दक्षिण में भी बारिश

दक्षिण भारत में भी बारिश देखने को मिलने वाली है. तेलंगाना में आज, केरल में आज से पांच जुलाई और कर्नाटक में आज से सात जुलई तक भारी बारिश रह सकती है. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले सात दिन तक तेज रफ्तार ( 40-50 किमी) से हवाएं चल सकती हैं. आंध्र प्रदेश और यानम के तटीय इलाकों में गरज सुनाई दे सकती है. साथ ही बजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है.

Share This Article
Leave a Comment