Nepal : नेपाल में चुनाव की तारीख़ का एलान, साथ मिलकर करेंगे काम… नेपाल में अंतरिम सरकार का भारत ने किया स्वागत

Bindash Bol

Nepal : नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने देश में आम चुनाव कराने को लेकर तारीख़ की घोषणा की है। बयान के मुताबिक़, 5 मार्च 2026 को नेपाल में आम चुनाव कराए जाएंगे। राष्ट्रपति ने नवनियुक्त प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफ़ारिश पर चुनाव की तारीख़ की घोषणा की।

कार्की के नेतृत्व वाली सरकार को छह महीने के भीतर चुनाव कराने होंगे। इससे पहले शुक्रवार रात नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रहीं सुशीला कार्की नेपाल की पहली अंतरिम महिला प्रधानमंत्री बनी थीं।

सुशीला कार्की को राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नेपाल में केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद सुशीला कार्की देश की अंतरिम प्रधानमंत्री बन गई हैं। सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनने पर भारत ने बधाई दी। भारत ने कहा कि भारत और नेपाल दोनों देश एक-दूसरे के सबसे करीबी पड़ोसी हैं और लंबे समय से विकास के साझेदार भी हैं। भारत ने दोनों देशों के बीच शांति और स्थिरता बनाए रखने की उम्मीद जताई।

Share This Article
Leave a Comment