मैदान पर अनुशासन और नए प्रोटोकॉल
New Rule for IPL 2026: 28 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2026 के लिए BCCI ने 7 नए नियम जारी किए हैं. 19वें सीजन के दौरान IPL की सभी 10 टीमों को ये नियम मानने होंगे. अब सवाल है कि IPL 2026 के लिए लागू किए किए 7 नियम हैं क्या? उन नियमों के तार खेल से ज्यादा खेल के दौरान या उससे पहले टीमों की ओर से की जाने वाली चीजों से जुड़ी हैं. आइए एक-एक उन सभी 7 नियमों के बारे में जानते हैं.
मुख्य नियम (7 Points)
मैच डे प्रैक्टिस बैन
मैच के दिन मुख्य मैदान या स्क्वायर पर कोई अभ्यास सत्र या फिटनेस टेस्ट नहीं होगा।
टीम बस अनिवार्य
अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को केवल आधिकारिक टीम बस का उपयोग करना होगा; निजी गाड़ियाँ वर्जित हैं।
परिवार के लिए अलग नियम
खिलाड़ियों के परिवार और मित्र टीम बस में सफर नहीं कर सकेंगे, उन्हें अलग वाहन से आना होगा।
LED बोर्ड सुरक्षा
खिलाड़ी प्रैक्टिस के दौरान जानबूझकर LED बोर्ड पर हिट नहीं करेंगे और न ही उनके सामने बैठेंगे।
कैप प्रोटोकॉल
ऑरेंज/पर्पल कैप विजेताओं को मैच के कम से कम पहले दो ओवरों तक कैप पहननी होगी।
ड्रेस कोड और जुर्माना
पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में स्लीवलेस जर्सी या चप्पल (Slippers) पहनने पर पाबंदी है; दूसरी गलती पर जुर्माना लगेगा।
सीमित स्टाफ
मैच के दौरान मैदान पर केवल 12 मान्यता प्राप्त (Accredited) सपोर्ट स्टाफ सदस्यों को ही अनुमति मिलेगी।
