- एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्म श्री… इन 131 हस्तियों को मिलेगा सम्मान
Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है. इस साल देश की 131 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा. नामों की घोषणा हो गई है. साल 2026 के लिए 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा की गई है. एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण का पुरस्कार मिला है. कला, सामाजिक सेवा, उद्योग, विज्ञान, चिकित्सा, खेल आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को यह पुरस्कार मिलता है. इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर की जाती है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक खास समारोह में ये सम्मान दिए जाते हैं.
6 विदेशी/NRI/PIO/OCI को भी सम्मान
पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 6 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी शामिल हैं. दो लोगों को पद्म भूषण जबकि चार को पद्मश्री सम्मान मिला है. पद्म भूषण पाने वालों में अमेरिका के डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु (चिकित्सा) और विजय अमृतराज (खेल) को चुना गया है. वहीं, पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में जर्मनी के प्रो. (डॉ.) लार्स क्रिश्चियन कोख (कला), रूस की ल्यूडमिला विक्टोरोवना खोखलोवा (साहित्य और शिक्षा), अमेरिका के प्रतीक शर्मा (चिकित्सा) और जॉर्जिया के व्लादिमेर मेस्त्विरिश्विली (मरणोपरांत) को खेल के क्षेत्र में सम्मान दिया गया है.
PM मोदी ने सभी हस्तियों को दी बधाई
पद्म पुरस्कारों के ऐलान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पद्म पुरस्कार से सम्मानित सभी व्यक्तियों को राष्ट्र के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक बधाई. विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता, समर्पण और सेवा ने हमारे समाज को समृद्ध बनाया है. यह सम्मान प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता की उस भावना को दर्शाता है जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है.
एक्टर धर्मेंद्र सहित 5 को पद्म विभूषण
धर्मेंद्र के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस, वायलिन वादक एन राजम, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े पी नारायणन और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन को पद्म विभूषण दिया जाएगा.
अलका याग्निक समेत 13 को पद्म भूषण
मंत्रालय की सूची के अनुसार, पद्म भूषण पाने वालों में प्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक और अभिनेता ममूटी शामिल हैं. इसके साथ ही व्यापार और उद्योग श्रेणी में उदय कोटक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. कला श्रेणी में पीयूष पांडे को पद्म भूषण (मरणोपरांत) और खेल श्रेणी में टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को भी पद्म भूषण के लिए चुना गया है. पद्म भूषण की सूची में भगत सिंह कोश्यारी, कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु, एस के एम मैइलानंदन, शतावधानी आर गणेश, शिबू सोरेन, वी के मल्होत्रा, वेल्लापल्ली नटेसन जैसे नाम भी शामिल हैं.
रोहित शर्मा समेत 113 को पद्म श्री
एई मुथुनायगम (विज्ञान और इंजीनियरिंग, केरल)
अनिल कुमार रस्तोगी (कलाकार, उत्तर प्रदेश)
अंके गौड़ा एम (सामाजिक कार्य, कर्नाटक)
आर्मिडा फर्नांडीज (चिकित्सा, महाराष्ट्र)
अरविन्द वैद्य (कला, गुजरात)
अशोक खाड़े (व्यापार एवं उद्योग, महाराष्ट्र)
अशोक कुमार सिंह (विज्ञान एवं अभियंत्रण, उत्तर प्रदेश)
अशोक कुमार हलधर (साहित्य एवं शिक्षा, पश्चिम बंगाल)
बलदेव सिंह (खेल, पंजाब)
भगवानदास रायकवार (खेल, मध्य प्रदेश)
भरत सिंह भारती (कला, बिहार)
भिकल्या लड़क्या ढिंडा (कला, महाराष्ट्र)
विश्व बंधु (मरणोपरांत) (कला, बिहार)
बृज लाल भट्ट (सामाजिक कार्य, जम्मू और कश्मीर)
बुद्ध रश्मि मणि (पुरातत्व, उत्तर प्रदेश)
बुधरी ताती (सामाजिक कार्य, छत्तीसगढ़)
चंद्रमौली गद्दामनुगु (विज्ञान और इंजीनियरिंग, तेलंगाना)
चरण हेम्ब्रम (साहित्य एवं शिक्षा, ओडिशा)
चिरंजी लाल यादव (कलाकार, उत्तर प्रदेश)
दीपिका रेड्डी (कला, तेलंगाना)
धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या (कला, गुजरात)
गद्दे बाबू राजेंद्र प्रसाद (कला, आंध्र प्रदेश)
गफरुद्दीन मेवाती जोगी (कला, राजस्थान)
गंभीर सिंह योनज़ोन (साहित्य एवं शिक्षा, पश्चिम बंगाल)
गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत) (कला, आंध्र प्रदेश)
गायत्री बालासुब्रमण्यम और रंजनी बालासुब्रमण्यम (जोड़ी) (कला, तमिलनाडु)
गोपाल जी त्रिवेदी (विज्ञान एवं अभियंत्रण, बिहार)
गुडुरु वेंकट राव (चिकित्सा, तेलंगाना)
एच वी हांडे (चिकित्सा, तमिलनाडु)
हैली वॉर (सामाजिक कार्य, मेघालय)
हरि माधब मुखोपाध्याय (मरणोपरांत) (कला, पश्चिम बंगाल)
हरिचरण सैकिया (कला, असम)
हरमनप्रीत कौर भुल्लर (खेल, पंजाब)
इंद्रजीत सिंह सिद्धू (सामाजिक कार्य, चंडीगढ़)
जनार्दन बापुराव बोथे (सामाजिक कार्य, महाराष्ट्र)
जोगेश देउरी (अन्य – कृषि, असम)
जुज़र वासी (विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, महाराष्ट्र)
ज्योतिष देबनाथ (कला, पश्चिम बंगाल)
के पजानिवेल (खेल, पुडुचेरी)
के रामासामी (विज्ञान और इंजीनियरिंग, तमिलनाडु)
के विजय कुमार (सिविल सेवा, तमिलनाडु)
कवीन्द्र पुरकायस्थ (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामले, असम)
कैलाश चंद्र पंत (साहित्य एवं शिक्षा, मध्य प्रदेश)
कलामंडलम विमला मेनन (कला, केरल)
केवल कृष्ण ठकराल (चिकित्सा, उत्तर प्रदेश)
खेम राज सुंदरियाल (कला, हरियाणा)
कोल्लाकल देवकी अम्मा जी (सामाजिक कार्य, केरल)
कृष्णमूर्ति बालासुब्रमण्यम (विज्ञान और इंजीनियरिंग, तेलंगाना)
कुमार बोस (कला, पश्चिम बंगाल)
कुमारसामी थंगराज (विज्ञान और इंजीनियरिंग, तेलंगाना)
लार्स-क्रिश्चियन कोच (कला, जर्मनी)
ल्यूडमिला विक्टोरोव्ना खोखलोवा (साहित्य और शिक्षा, रूस)
माधवन रंगनाथन (कला, महाराष्ट्र)
मगंती मुरली मोहन (कला, आंध्र प्रदेश)
महेंद्र कुमार मिश्र (साहित्य एवं शिक्षा, ओडिशा)
महेंद्र नाथ रॉय (साहित्य एवं शिक्षा, पश्चिम बंगाल)
ममिदाला जगदेश कुमार (साहित्य एवं शिक्षा, दिल्ली)
मंगला कपूर (साहित्य एवं शिक्षा, उत्तर प्रदेश)
मीर हाजीभाई कासंभाई (कला, गुजरात)
मोहन नागर (सामाजिक कार्य, मध्य प्रदेश)
नारायण व्यास (अन्य – पुरातत्व, मध्य प्रदेश)
नरेश चंद्र देव वर्मा (साहित्य एवं शिक्षा, त्रिपुरा)
नीलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला (सामाजिक कार्य, गुजरात)
नूरुद्दीन अहमद (कला, असम)
ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन (कला, तमिलनाडु)
पद्मा गुरमेत (चिकित्सा, लद्दाख)
पलकोंडा विजय आनंद रेड्डी (मेडिसिन, तेलंगाना)
पोखिला लेकथेपी (कला, असम)
प्रभाकर बसवप्रभु कोरे (साहित्य एवं शिक्षा, कर्नाटक)
प्रतीक शर्मा (मेडिसिन, संयुक्त राज्य अमेरिका)
प्रवीण कुमार (खेलकूद, उत्तर प्रदेश)
प्रेम लाल गौतम (विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, हिमाचल प्रदेश)
प्रोसेनजीत चटर्जी (कला, पश्चिम बंगाल)
पुन्नियामूर्ति नटेसन (चिकित्सा, तमिलनाडु)
आर कृष्णन (मरणोपरांत) (कला, तमिलनाडु)
आर वी एस मणि (सिविल सेवा, दिल्ली)
रबीलाल टुडू (साहित्य एवं शिक्षा, पश्चिम बंगाल)
रघुपत सिंह (मरणोपरांत) (अन्य – कृषि, उत्तर प्रदेश)
रघुवीर तुकाराम खेडकर (कला, महाराष्ट्र)
राजस्तपति कलियप्पा गौंडर (कला, तमिलनाडु)
राजेंद्र प्रसाद (चिकित्सा, उत्तर प्रदेश)
रामा रेड्डी ममिदी (मरणोपरांत) (अन्य – पशुपालन, तेलंगाना)
राममूर्ति श्रीधर (अन्य – रेडियो प्रसारण, दिल्ली)
रामचन्द्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले (युगल) (मेडिसिन, छत्तीसगढ़)
रतिलाल बोरिसागर (साहित्य एवं शिक्षा, गुजरात)
रोहित शर्मा (खेल, महाराष्ट्र)
एस जी सुशीलम्मा (सामाजिक कार्य, कर्नाटक)
संग्युसांग एस पोन्गेनर (कला, नागालैंड)
निरंजन दास (अन्य – अध्यात्मवाद, पंजाब)
शरत कुमार पात्रा (कला, ओडिशा)
सरोज मंडल (चिकित्सा, पश्चिम बंगाल)
सतीश शाह (मरणोपरांत) (कला, महाराष्ट्र)
सत्यनारायण नुवाल (व्यापार एवं उद्योग, महाराष्ट्र)
सविता पुनिया (खेल, हरियाणा)
शफ़ी शौक़ (साहित्य एवं शिक्षा, जम्मू एवं कश्मीर)
शशि शेखर वेम्पति (साहित्य एवं शिक्षा, कर्नाटक)
श्रीरंग देवबा लाड (अन्य – कृषि, महाराष्ट्र)
शुभा वेंकटेश अयंगर (विज्ञान और इंजीनियरिंग, कर्नाटक)
श्याम सुंदर (मेडिसिन, उत्तर प्रदेश)
सीमांचल पात्रो (कला, ओडिशा)
शिवशंकरी (साहित्य एवं शिक्षा, तमिलनाडु)
सुरेश हनागवाडी (मेडिसिन, कर्नाटक)
स्वामी ब्रह्मदेव (समाज कार्य, राजस्थान)
टी टी जगन्नाथन (मरणोपरांत) (व्यापार और उद्योग, कर्नाटक)
तगा राम भील (कला, राजस्थान)
तरूण भट्टाचार्य (कला, पश्चिम बंगाल)
तेची गुबिन (सामाजिक कार्य, अरुणाचल प्रदेश)
थिरुवरूर बक्तवत्सलम (कला, तमिलनाडु)
तृप्ति मुखर्जी (कला, पश्चिम बंगाल)
वीझिनाथन कामकोटि (विज्ञान और इंजीनियरिंग, तमिलनाडु)
वेम्पति कुटुम्बा शास्त्री (साहित्य एवं शिक्षा, आंध्र प्रदेश)
व्लादिमीर मेस्टविरिश्विली (मरणोपरांत) (स्पोर्ट्स, जॉर्जिया)
युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत) (कला, मणिपुर)
