PM Modi को ब्राजील का सर्वोच्च सम्मान, ‘नेशनल ऑर्डर ऑफ सदर्न क्रॉस’ से नवाजे गए

Bindash Bol

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर हैं। पीएम मोदी सबसे पहले घाना गए थे। इसके बाद उन्होंने कैरेबियन देश- त्रिनिदाद एंड टोबैगो का दौरा किया। यात्रा के तीसरे चरण में पीएम मोदी अर्जेंटीना गए। अब विदेश दौरे के चौथे पड़ाव पर पीएम मोदी चार दिनों के लिए ब्राजील में हैं। यहां के रियो डी जेनेरियो में उन्होंने 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले चुके हैं। अब वे ब्राजील की राजकीय यात्रा के लिए ब्रासीलिया रवाना हुए हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति लूला ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से भी नवाजा। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में पीएम मोदी नामीबिया भी जाएंगे।

पीएम मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च सम्मान, ‘नेशनल ऑर्डर ऑफ सदर्न क्रॉस’ से नवाजे गए

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उन विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने ब्राजील और उनके देश के बीच संबंधों को मजबूत किया हो। भारत-ब्राजील संबंधों के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

ब्राजील-भारत की नई उड़ान, PM मोदी-राष्ट्रपति लूला की मौजूदगी में अहम समझौते

ब्रासीलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा की मौजूदगी में भारत और ब्राजील के बीच कई अहम समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते दोनों देशों के बीच व्यापार, विज्ञान, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं।

PM मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति के बीच ब्रासीलिया में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने ब्रासीलिया में प्रतिनिधिमंडल स्तर की महत्वपूर्ण वार्ता की। यह बातचीत दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर साझेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से हुई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने ब्रिक्स, जलवायु परिवर्तन, और संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक मंचों पर सहयोग पर भी चर्चा की। यह वार्ता पीएम मोदी की ब्राजील यात्रा के अहम पड़ावों में से एक रही।

ब्राजील में पीएम मोदी को मिला राजकीय सम्मान, अल्वोराडा पैलेस में हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद राजकीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने अल्वोराडा पैलेस में गर्मजोशी से गले मिलकर किया।

यहां पीएम मोदी को 114 घोड़ों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान भारत और ब्राजील के राष्ट्रगान भी बजाए गए। ब्रासीलिया एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत ‘बाटाला मुंडो’ बैंड की पारंपरिक अफ्रो-ब्राजीलियाई धुनों के साथ हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि यह समूह सांबा-रेगे संगीत को वैश्विक मंच पर पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

Share This Article
Leave a Comment