PM Modi : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे; संबोधन में कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं प्रधानमंत्री

Bindash Bol

PM Modi : पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वह जीएसटी सुधारों पर अहम जानकारी दे सकते हैं। 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि के पहले दिन से देश में जीसएटी की नई दरें लागू होने वाली हैं। इससे ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वे इस संबोधन में कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, उनके संबोधन को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे पहले पीएम ने 15 अगस्त और भारत पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के दौरान देश को संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री का यह संबोधन टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधे प्रसारित किया जाएगा। फिलहाल संबोधन के विस्तृत विषय की जानकारी नहीं दे रहे हैं।

बता दें कि देश में कल से GST की नई दरें लागू होने वाली हैं। इससे ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी रविवार शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि वे इस संबोधन में कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अब तक ये जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि पीएम मोदी का ये संबोधन किस संबंध में होने वाला है।

पीएम मोदी ने एक दिन पहले ही अपने गुजरात दौरे के दौरान कहा था कि हमारा असली दुश्मन कोई और नहीं है। हमारा असली दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता है। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने इस संबोधन में ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ और नए H1 वीजा शुल्क को लेकर भी बोल सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment