- PM बोले- मैं एक लाख युवाओं को राजनीति में लाना चाहता हूं
PM Modi On Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी (BJP) में आज से नबीन अध्याय की शुरुआत हो गई है। लंबे इंतजार के बाद आज मंगलवार को बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP new national president) मिला। नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में 5 बार के विधायक नितिन नबीन के पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि आज से “नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं, मैं उनका कार्यकर्ता हूं। अब नितिन नबीन जी हम सभी के अध्यक्ष हैं और उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को संभालना ही नहीं है, एनडीए के सभी साथियों के बीच तालमेल का दायित्व भी देखना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी। PM ने कहा, ‘सर्वप्रथम, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष चुने जाने पर नितिन नबीन को हार्दिक बधाई। पिछले कई महीनों से, संगठन की सबसे छोटी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक, पूरी प्रक्रिया शत प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई है। आज ये प्रक्रिया विधिवत और औपचारिक रूप से संपन्न हो गई है. बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानी पार्टी की छोटी-सी यूनिट से लेकर अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा के संविधान की स्पिरिट को और उसमें बताई गई हर बात को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी, आज उसका विधिपूर्वक समापन हुआ है।
पार्टी की अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया सौ प्रतिशत लोकतांत्रिक
मोदी ने कहा, ‘बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानी कि पार्टी का छोटी सी ईकाई से लेकर अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया सौ प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से चुनने की भारतीय जनता पार्टी के संविधान की आत्मा और उसमें बताई गई हर बात को ध्यान में रखकर चल रही है। आज उसका विधिपूर्वक समापन हुआ है। संगठन पर्व का यह आयोजन BJP की लोकतांत्रिक आस्था और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।
हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है
मोदी ने कहा कि मैं देशभर के कार्यकर्ताओं का इसे सफल बनाने के लिए अभिनंदन करता हूं। साथियों से बीते एक डेढ़ साल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल जी की 100वीं जयंती, संघ की 100वीं जयंती हम मनाते रहे हैं। ये वो प्रेरणाएं हैं जो देश के लिए जीने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती हैं। हमारा नेतृत्व परंपरा से चलता है, अनुभव से समृद्ध होता है और राष्ट्र सेवा के भाव से संगठन को आगे बढ़ाता है।
बीजेपी का कार्यकर्ता होने मेरे लिए गर्व की बात’, बोले PM मोदी
PM ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों को लगता होगा, नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, 50 साल की छोटी आयु में मुख्यमंत्री बन गए। 25 साल ये लगातार सरकार के मुखिया हैं। ये सब अपनी जगह है, लेकिन इन सबसे भी बड़ी चीज मेरे जीवन में ये है कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं. यही सबसे बड़ा गर्व है। PM ने कहा कि नितिन खुद एक तरह से मिलेनियल पीढ़ी के हैं। वे उस पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं, जिसने भारत में बहुत बदलाव देखे हैं। वे उस युग से हैं, जिसने बचपन में रेडियो पर खबरें सुनीं और आज एआई का इस्तेमाल करने में माहिर हैं। नितिन में युवा ऊर्जा और अपार अनुभव दोनों हैं. जनसंघ के 75 वर्ष पूरे होने पर, मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण को नमन करता हूं।
आने वाले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण हैं
मोदी ने कहा, नितिन नबीन जी, हम सभी के अध्यक्ष हैं। उनका दायित्व भाजपा को संभालना नहीं है, NDA के साथ भी तालमेल का दायित्व देखना होता है। नितिनजी के संपर्क में जो भी आया है वो उनकी सरलता सहजता की चर्चा जरूर करता है। बीजेपी युवा मोर्चा का दायित्व हो, राज्य प्रभारी की जिम्मेदारी हो, नितिनजी ने जो-जो दायित्व उठाया उसे पूरा किया। पीएम ने कहा, ‘साथियों ये 21वीं सदी है, देखते ही देखते पहले 25 साल तो पूरे भी हो चुके हैं। आने वाले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये वो कालखंड है जब विकसित भारत का निर्माण होना है और तय है।’ उन्होंने कहा कि इस कालखंड की शुरुआत में नितिनजी बीजेपी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। आजकल के युवाओं की भाषा में कहूं कि नितिन जी मिलेनियल हैं। वो उस जनरेशन से हैं, जिसने बचपन में रेडियो से सूचना पाई और आज AI से भी काम कर रहे हैं। ये हमारे दल के हर कार्यकर्ता के लिए बहुत उपयोगी होगा। इस साल जनसंघ की स्थापना को 75 साल हो रहे हैं। अनेक परिवारों ने पीढ़ियों ने जो त्याग तपस्या बलिदान दिया है मैं उन्हें आदर देता हूं।
मैं एक लाख युवाओं को राजीनिति में लाना चाहता हूं
पीएम मोदी ने कहा, ‘साथियों देश के लिए परिवारवाद बहुत बड़ा अभिशाप है। जब मैं यह कहता हूं तो अर्बन नक्सल मैदान में आ जाते हैं। वे कहते हैं फलाने का बेटा बेटी, हम किसी की प्रतिभा के विरोधी नहीं है। दुर्भाग्य से कांग्रेस में एक के बाद एक उनके परिवार के अध्यक्ष ही बनते हैं। पार्टी के कार्यकर्ता को उनके विचार से कोई लेना देना नहीं। ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक हैं। परिवारवाद की राजनीति ने देश के युवाओं के लिए राजनीति में आने के रास्ते बंद कर दिए हैं। इसलिए मैं एक लाख ऐसे युवाओं को राजीनिति में लाना चाहता हूं जिनके परिवार से वे पहली बार राजनीति में आएंगे।’
