Radhika Murder Case :कहीं “इश्क विश्क” मजहब का मामला तो नहीं!

Siddarth Saurabh

  • क्यों ‘कातिल’ बना बाप, क्या है राधिका हत्याकांड का असली सच?
  • राधिका यादव की हत्या से कोई लेना-देना नहीं’ : इनाम-उल-हक

Radhika Murder Case : गुरुग्राम के रहने वाले श्री दीपक यादव के लिए उनकी बेटी राधिका सबकुछ थी। बेटी राधिका टेनिस की बहुत बड़ी खिलाड़ी बनना चाहती थी । पिता ने उसके लिए 7 लाख की टेनिस रैकेट खरीद कर दी। वो हर महीने अपनी बेटी के लॉन टेनिस क्लब के पैसे भर रहे थे। पिता ने बेटी के सपनों के लिए खुद को झोंक दिया। धीरे-धीरे राधिका यादव के सहारे कहानी में आगे बढ़ते हैं।

25 साल की राधिका यादव राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थी। यह बिल्कुल 100 आने सच है कि चोट लगी तो खेल छूटा, लेकिन खेल से नाता नहीं टूटा। राधिका ने टेनिस एकेडमी शुरू की और सोशल मीडिया पर भी अपने हुनर और आत्मविश्वास से बड़ी पहचान बनानी शुरू की, तभी राधिका की जिंदगी में इनामुल हक़ की एंट्री होती है और बहुत तेजी से सब कुछ बदल जाता है। राधिका इनामुल हक़ के प्यार में ऐसी पड़ी कि पिता उसे अपना दुश्मन लगने लगें। इनामुल के साथ अश्लील वीडियो बनाने लगी। शायद यही पहचान उसके पिता को नागवार गुजर रही थी। पिता को यह बात चुभती थी कि लोग उसे बेटी की कमाई पर पलने वाला कहकर ताने मारते हैं।

गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि राधिका धीरे-धीरे इस्लाम के रीति रिवाज़ अपनाने लगी थी। उसे हिन्दू धर्म से नफ़रत होने लगी। आप यह भी है कि राधिका यादव का खिलाड़ी बनना तो दूर, इनामुल उसे मुजरा सिखाने ले जाने लगा।

पिता की आंखों के सामने मुट्ठी में बंद रेत की तरह बेटी दूर जा रही थी। शायद यही पहचान उसके पिता को नागवार गुजर रही थी। पिता को यह बात चुभती थी कि लोग उसे बेटी की कमाई पर पलने वाला कहकर ताने मारते हैं। मोहल्ले वाले, रिश्तेदार ताना मारने लगे। “बड़ा बेटी को खिलाड़ी बना रहा था, बेटी तो सचमुच खिलाड़ी निकली”। दीपक सिंह यादव ने भाववेश में आकर अपनी बेटी की हत्या कर दी।

बेटी के सीने में बाप ने चार गोलियां उतार दी

सवाल उठता है कि क्या समाज की बातें इतनी जहरीली थीं कि एक पिता ने अपनी ही बेटी के सीने में चार गोलियां उतार दीं? ये घटना दिनदहाड़े हुई। राधिका किचन में काम कर रही थी। पीछे से उसके पिता दीपक यादव आए और एक के बाद एक चार गोलियां चला दीं। राधिका वहीं खून से लथपथ फर्श पर गिर गई। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बची। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

आखिर क्या थी बाप की नाराजगी की वजह?

कोर्ट ने आरोपी पिता को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि राधिका के सोशल मीडिया पर बढ़ते दखल और कुछ खास दोस्तों के साथ वीडियो बनाने की वजह से भी घर में विवाद होता था। एक वीडियो इनामुल हक नाम के शख्स के साथ वायरल हुआ, जिसे लेकर शक जताया जा रहा है कि पिता दीपक नाराज थे।

‘राधिका यादव की हत्या से कोई लेना-देना नहीं’ : इनाम-उल-हक

गुरुग्राम में स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के बाद जांच तेज हो गई है। जांच के घेरे में इनाम-उल-हक का भी नाम सामने आ रहा है, जिसके साथ राधिका ने एक म्यूजिक एल्बम में काम किया था। हालांकि इनाम-उल-हक का कहना है कि उसकी और राधिका की कोई खास बातचीत नहीं रही है। दोनों एक टेनिस प्रीमियर लीग के दौरान मिले थे, जिसमें राधिका ने एक्ट्रेस के तौर पर काम करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई। हालांकि बाद में राधिका और इनाम-उल-हक का म्यूजिक एल्बम भी शूट किया गया, जो अब सामने आ रहा है।

टेनिस प्रीमियर लीग में हुई थी पहली मुलाकात

दरअसल, हाल ही में राधिका यादव एक वीडियो एल्बम में नजर आई। यह वीडियो पिछले साल रिलीज हुआ था। इस वीडियो में राधिका के साथ को-एक्टर के तौर पर इनाम-उल-हक ने काम किया था। राधिका के मर्डर के बाद दोनों के बीच अफेयर की आशंका जताई जा रही है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि राधिका के मर्डर का कारण अफेयर भी हो सकता है। ऐसे में इनाम-उल-हक पहली बार मीडिया के सामने आया। इनाम-उल- हक ने कहा कि मैं उनसे (राधिका) पहली बार दुबई में आयोजित टेनिस प्रीमियर लीग में मिला था। उसके बाद मैं उनसे एक म्यूजिक वीडियो में मिला। वह मेरे लिए एक एक्टर थीं। मैंने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है।

वीडियो शूट होने के बाद कभी नहीं हुआ संपर्क

इनाम-उल-हक ने कहा कि “वह (राधिका) बस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए आई थीं और फिर चली गईं। हमने उन्हें बस एक अच्छी रकम दी थी। वीडियो के निर्माण का भुगतान नहीं किया गया था। उसके बाद, हमने कभी संपर्क नहीं किया। इस घटना को हिंदू-मुस्लिम एंगल भी दिया जा रहा है। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों किया जा रहा है। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। राधिका का कोई सोशल मीडिया नहीं है। यूट्यूब पर बस एक वीडियो क्लिप है, इसलिए इसे बार-बार हाईलाइट किया जा रहा है।” हालांकि पुलिस की टीम राधिका यादव हत्याकांड मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

एक खिलाड़ी, एक बेटी, एक युवती, जिसे शायद अपने सपनों की कीमत जान से चुकानी पड़ी। देश इस घटना से स्तब्ध है। लोग इस बात की चर्चा करके अपना अपना दिमाग मथ रहे हैं कि कौन सी ऐसी बात थी जिससे एक पिता को इतना नागवार गुजरा कि उसे अपनी ही प्यारी बेटी की हत्या करने को विवश होना पड़ा। उस विवशता की वजह क्या है? पुलिस इन सवालों के जवाब के तलाश में है।

Share This Article
Leave a Comment