Ramdas Soren:झारखंड के शिक्षा मंत्री बाथरूम में गिरे, एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया जा रहा

Bindash Bol

Ramdas Soren: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिरकर हुए गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बाथरूम में गिरने से उन्हें ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है. हादसे के बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मंत्री को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है. यह जानकारी झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी.

बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रमुख नेताओं में से एक रामदास सोरेन झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री हैं. उन्होंने राज्य की राजनीति में कई महत्वपूर्ण काम किए है. वह घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बने. उन्होंने 2009 और 2019 में दो बार इस निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बन इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया.

स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि झारखंड के शिक्षा मंत्री हमारे बड़े भाई श्री रामदास सोरेन जी के अस्वस्थ होने की खबर बेहद चिंताजनक है. बाथरूम में गिरने से उन्हें ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है. उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है. इसके आगे स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा कि मैं लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि आप लोगों से अपनी करता हूं कि आप लोग उनके लिए दुआ कीजिए. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शीघ्र स्वस्थ हों.

Share This Article
Leave a Comment