Ranchi : केरल क्रिश्चियन फेलोशिप ने ओणम उत्सव का आयोजन किया

Bindash Bol

Ranchi : केरल क्रिश्चियन फेलोशिप, रांची ने आज रविवार को संत थॉमस स्कूल, धुर्वा के प्रांगण में ओणम उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया। केरल के क्रिस्चियन समाज का एक बड़ा तबका झारखण्ड, राँची में है l विदित हो कि मार्थोमा चर्च, ऑर्थोडॉक्स चर्च और कैथोलिक चर्च ने सम्मिलित रूप से केरल के ईसाई समाज के लोगों को संगठित करने एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करते रहते हैं। समाज के अन्य वर्गों के लिए भी ये संस्थाएँ सम्मिलित रूप से आवश्यक्तानुसार कार्य करते हैं l उसी क्रम में आज ‘ओणम समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ रेव. एनिक्स जॉनसन द्वारा प्रार्थना से हुआ। के.सी.एफ.आर. के संयोजक श्री जेवियर फिलिप ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं सदस्यों एवं उनके परिवारजनों का हार्दिक स्वागत करते हुए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

केरल क्रिश्चियन फेलोशिप, रांची के पी. आर. ओ. श्री जेकॉब सी. जे. एवं गणमान्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलन किया। के.सी.एफ.आर. के उपाध्यक्ष रेव. फादर शिनू चेरियन ने उद्घाटन भाषण देते हुए सभी लोगों को ओणम पर्व की शुभकामनाएँ दिया l सेंट स्टीफंस ऑर्थोडॉक्स चर्च द्वारा ओणम पर्व का पारंपरिक नृत्य तिरुवाथिरा की शानदार प्रस्तुति की गई l के.सी.एफ.आर. के अध्यक्ष रेव. थॉमस के. थॉमस ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए सभी लोगों को ओणम पर्व की बधाइयाँ देते हुए सबके सुख -शांति और समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया l तत्पश्चात रेव. अश्विन जैकब थॉमस ने एक गीत से सबको भावविभोर कर दिया l रेव. सिस्टर थेजस सी.एस.सी. एवं श्री एड. के. जॉय ने सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। मार्थोमा सीरियन चर्च द्वारा एक नृत्य प्रस्तुत किया गया। श्री कु.ईरेन ट्राईसा मावेरा ने एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया। श्री लालू जॉर्ज ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। रेव. शाइन थॉमस ने कलोजिंग प्रेयर किया l एम. एस. एफ. एस. के रेव. फादर जॉर्ज ने सभी लोगों को अपना आर्शीवचन दिया l इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के बाद केरल क्रिश्चियन फेलोशिप, रांची द्वारा ‘ओणम साद्या’ में ओणम पर्व में विशिष्ट भोजन का प्रबंध किया गया l

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment