Ranchi : मोरहाबादी से हटेंगे 11 LED स्क्रीन, 22 करोड़ का प्रोजेक्ट मात्र 23 लाख में होगा ‘स्वाहा’
Ranchi : राजधानी का दिल कहे जाने वाले मोरहाबादी मैदान में जिस ‘टाइम्स स्क्वायर’ के सपने दिखाए गए थे, वह अब पूरी तरह से धूल धूसरित होने वाला है। कभी 22 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से चमचमाते एलईडी स्क्रीन्स और भव्य स्टेज का निर्माण हुआ था, लेकिन अब यह केवल फाइलों और नीलामी की बोलियों तक सिमट कर रह गया है।
करोड़ों का निवेश, लाखों में विदाई
प्रशासन ने मोरहाबादी में लगे 11 बड़े एलईडी स्क्रीन्स को हटाने का फैसला कर लिया है। सबसे चौंकाने वाली बात इसकी कीमत है। जिस प्रोजेक्ट पर जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये बहाए गए थे, उसकी नीलामी की शुरुआती बोली महज 23.10 लाख रुपये तय की गई है।
न्यूयॉर्क की नकल, अपनी ही जमीन पर फेल
इस प्रोजेक्ट को न्यूयॉर्क के ‘टाइम्स स्क्वायर’ की तर्ज पर विकसित किया गया था ताकि रांचीवासियों को एक अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिल सके।
स्टेज का हुआ पहले ही अंत…कुछ समय पहले ही यहाँ का मुख्य स्टेज हटा दिया गया था।
स्क्रीन की बारी… अब इन स्क्रीन्स को हटाकर इस प्रोजेक्ट का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त किया जा रहा है।
सवाल बरकरार… क्या यह योजना बिना किसी ठोस भविष्य की रणनीति के बनाई गई थी?
