मंच की कार्यकारिणी बैठक में लिये गये अहम फैसले

Bindash Bol

राँची। मंच की कार्यकारिणी समिति की बैठक 3 अप्रैल 2026 को संरक्षक विनय सरावगी के कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा मंच का पैन कार्ड बन जाने और संस्था के भारत सरकार के ‘दर्पण’ पोर्टल पर सूचीबद्ध होने की जानकारी दी गई, जिस पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।
बैठक में सर्वसम्मति से मंच के निबंधित कार्यालय का नया पता स्वस्तिक हाउस, गांधी चौक, अपर बाजार, राँची–834001 निर्धारित किया गया। साथ ही श्रीमती घटा गिरि के स्थान पर श्रीमती ममता मनीष सिन्हा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। यह भी तय किया गया कि बिना सूचना के लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों को कार्यकारिणी से मुक्त किया जाएगा। मंच की मासिक गोष्ठी प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को होगी, जबकि अगला ऑफलाइन कार्यक्रम 26 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।
बैठक में मंच के संरक्षक विनय सरावगी, उपाध्यक्ष आसित कुमार, सचिव बिनोद सिंह गहरवाल, संयुक्त सचिव डॉ० वैद्यनाथ मिश्र, संयुक्त सचिव मुक्ति शाहदेव, कोषाध्यक्ष कृष्ण विश्वकर्मा ‘बादल’, एवं सदस्यों में डॉ० अंजेश कुमार, कामेश्वर कुमार सिंह ‘कामेश’, नेहाल सैरायवी एवं अर्पणा सिंह उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment