Share market strong : ट्रंप टैरिफ और बाजार की उड़ान, 120 मिनट में 4.50 लाख करोड़ की कमाई

Bindash Bol

Share market strong : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ से गुरुवार को शेयर बाजार काफी खौफजदा था, एक समय पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक​ सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. उसके बाद शेयर बाजार में यू—टर्न देखने को मिला. दोपहर डेढ़ बजे के बाद से शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिली. बाजार बंद होने से कुछ मिनट पहले तक सेंसेक्स 120 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दिया. शेयर बाजार बंद हुआ तो हरे निशान पर था.

इसका मतलब है कि दो घंटे में सेंसेक्स में दिन के लोअर लेवल से 800 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ. खास बात तो ये है कि निवेशकों इन दो घंटों में करीब 4.50 लाख करोड़ रुपए की कमाई हुई है. जानकारों की मानें तो शेयर बाजार में ये यूटर्न सिर्फ अमेरिकी टैरिफ के 27 अगस्त तक होल्ड हो जाने से देखने को मिला है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़े देखने को मिले हैं?

चार घंटे से ज्यादा का खौफ
गुरुवार को जब शेयर बाजार ओपन हुआ तो उस पर ट्रंप के एक्सट्रा 50 फीसदी टैरिफ का भार था. टैरिफ का खौफ शेयर बाजार पर चार घंटे से ज्यादा का खौफ देखने को मिला. आंकड़ों को देखें तो सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक​ सेंसेक्स करीब 300 अंकों की गिरावट के साथ 80,262.98 अंकों पर ओपन हुआ जो लगातार बढ़ता गया. करीब डेढ़ बजे सेंसेक्स 732 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स 79,811.29 अंकों के साथ दिन के लोअर लेवल पर पहुंच गया. करीब 3 महीने यानी 9 मई के बाद पहली बार सेंसेक्स 80 हजार अंकों से नीचे देखा गया.

वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 में भी कुछ इसी तरह की गिरावट देखने को मिली. निफ्टी सुबह करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ 24,464 अंकों के साथ ओपन हुआ था. उसके बाद इसमें लगातार गिरावट देखने को मिली. लेकिन निफ्टी 230.05 अंकों की गिरावट के साथ 24,344.15 अंकों के साथ दिन के लोअर लेवल पर देखने को मिला. खास बात तो ये है कि निफ्टी 9 मई के बाद पहली बार 24,350 अंकों से नीचे देखने को मिला.

फिर आया शेयर बाजार का यूटर्न
करीब डेढ़ बजे के बाद शेयर बाजार ने यूटर्न लेना शुरू किया. ये यूटर्न कुछ ऐसा वैसा नहीं था. सेंसेक्स अपने लोअर लेवल से शेयर बाजार बंद होने से पहले 900 ज्यादा अंकों तक उछल गया था. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार सेंसेक्स बाजार बंद होने से करीब 5 मिनट पहले दिन के लो से 926.26 अंक ऊपर उठकर 80,737.55 अंकों के साथ दिन के हाई पर पहुंच गया. शेयर बाजार जब बंद हुआ तो सेंसेक्स लोअर लेवल से 811.97 अंकों की उछाल के साथ 80,623.26 अंकों पर बंद हुआ. वैसे एक पहले के मुकाबले में सेंसेक्स में 79.27 अंकों की तेजी देखने को मिली.

Share This Article
Leave a Comment