Shibu Soren Death : ‘वे जमीन से जुड़े नेता थे…’, शिबू सोरेन के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

Siddarth Saurabh
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
  • पीएम मोदी ने गंगाराम अस्‍पताल जाकर किये शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन

Shibu Soren Death : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था।

सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर गंगा राम अस्पताल पहुंच गए हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद आज अस्पताल में निधन हो गया। वह उनका अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं।

जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने दशकों तक किया संघर्ष: अमित शाह

शिबू सोरेन के निधन पर गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है। झारखंड में जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने दशकों तक संघर्ष किया। अपने सहज व्यक्तित्व और सरल स्वभाव से वे जन-जन से जुड़े। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल सोरेन परिवार और उनके प्रशंसकों व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

अपूरणीय क्षति: अर्जुन मुंडा

बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने जेएमएम के संरक्षक और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि शिबू सोरेन का निधन एक अपूरणीय क्षति है।

सब वीरान सा हो गया है…कल्पना सोरेन

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि सब वीरान सा हो गया है… अंतिम जोहार आदरणीय बाबा… आपका संघर्ष, आपका स्नेह, आपका दृढ़ विश्वास – आपकी यह बेटी कभी नहीं भूलेगी।

उनकी शिक्षा में पराजय नहीं थी: सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची में झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमारे लिए तो हिमालय का स्खलन हो गया। पर्वत से भी बड़े व्यक्तित्व के व्यक्ति अब हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन हम पराजित नहीं होंगे, क्योंकि उनकी शिक्षा में पराजय नहीं थी।

Share This Article
Leave a Comment