Shibu Soren Health: दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती दिशोम गुरु और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। पहले उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था। इस खबर के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले वे विधानसभा के मानसून सत्र में भाग ले रहे थे। उन्हें जगन्नाथपुर में वन महोत्सव में भी जाना था, लेकिन कार्यक्रम शुरू होते ही वे वापस चले गए।
शिबू सोरेन 19 जून से अस्पताल में भर्ती
शिबू सोरेन को 19 जून को रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली लाया गया था। उनकी पुत्रवधू कल्पना सोरेन उन्हें लेकर आई थीं। उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी हालत गंभीर हो गई थी। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है।
