Smriti Mandhana : स्मृति मंधाना ने मिताली राज को पछाड़ा, 10000 के क्लब में मारी ग्रैंड एंट्री

Bindash Bol

Smriti Mandhana : भारतीय महिला क्रिकेट टीम सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में जूझ रही हैं। भारत को पहले तीनों मैचों में जीत मिली लेकिन वह सस्ते में आउट हो गईं। अब सीरीज के चौथे मैच में उन्हें अच्छी शुरुआत मिली। उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे कर लिए हैं। 27वां रन बनाते ही स्मृति ने 10000 रनों का आंकड़ा छू लिया।

स्मृति ने सबसे तेज 10 हजार रन बनाए

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में स्मृति मंधाना 10 हजार रन बनाने वाले भारत की दूसरी क्रिकेटर हैं। दुनिया में बात करें तो उनसे पहले सिर्फ तीन ही बैटर्स ने यह कारनामा किया था। भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज 10868 रन के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स के नाम भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं। हालांकि स्मृति ने सबसे कम 281 पारियों में 10 हजार रन पूरे किए।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

10868 – मिताली राज (भारत)
10652 – सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)
10273 – शार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड)
10000* – स्मृति मंधाना (भारत)
9301 – स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज)
8352 – मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलयिा)

स्मृति मंधाना का इंटरनेशनल करियर

29 साल की स्मृति मंधाना ने 2013 में भारत के लिए डेब्यू किया था। इस मुकाबले से पहले वह 7 टेस्ट के अलावा 117 वनडे और 156 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी थीं। टेस्ट में उनके नाम 629 रन हैं। उनका औसत 57 से भी ज्यादा का है। वनडे में 48 से ज्यादा की औसत से 5322 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में ही उन्होंने अपने 4000 रन पूरे किए थे। वह अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 शतक लगा चुकी हैं।

Share This Article
Leave a Comment