Tej Pratap Yadav Girlfriend : ‘अनुष्का यादव’ हैं कौन? लालू यादव के खानदान में भूचाल

Bindash Bol

Tej Pratap Yadav Girlfriend : एक लड़की के साथ फोटो सामने आने के बाद तेज प्रताप यादव को आरजेडी से निकाल दिया गया। इस बात का ऐलान खुद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने किया है। आरजेडी प्रमुख ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निकालने के साथ ही परिवार से भी बाहर कर दिया है।

अनुष्का यादव के साथ 12 साल से रिलेशनशिप

तेज प्रताप यादव ने शनिवार को फेसबुक अकाउंट पर अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ अपनी फोटो डाली थी। इसमें उन्होंने कहा था कि वह 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, तेज प्रताप यादव ने कुछ घंटों बाद इसे अफवाह बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। उनकी तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट करके उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

आरजेडी के एक नेता की बहन हैं अनुष्का यादव

अब सवाल उठता है कि जिस लड़की ने लालू यादव खानदान में भूचाल ला दिया है। वो अनुष्का यादव कौन हैं? अनुष्का यादव बिहार में आरजेडी के एक नेता की बहन हैं, जो अब पार्टी छोड़ चुके हैं। अनुष्का यादव पटना की ही रहने वाली हैं।

अनुष्का के भाई आकाश छात्र RJD के प्रदेश अध्यक्ष थे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों की मानें तो अनुष्का यादव के पिता का नाम मनोज यादव है। मनोज यादव का परिवार पटना के लंगरटोली में रहता है। सोशल मीडिया के कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अनुष्का और आकाश यादव भाई-बहन है। अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव एक समय छात्र आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष थे। जिन्हें तेजस्वी यादव ने पद से हटा दिया था, जिसपर पार्टी में बवाल भी हुआ था।

बताया जाता है कि आकाश यादव की नियुक्ति तेजप्रताप यादव ने कर दी थी, जबकि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने किसी भी नियुक्ति से इनकार कर दिया था। आकाश यादव वाली घटना 2021 की है। आकाश यादव अभी पशुपति पारस की पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

करवा चौथ का व्रत करते हुए दिखीं अनुष्का यादव

तेज प्रताप और अनुष्का यादव की जो तस्वीरें आई हैं। उनमें कई तस्वीरों में अनुष्का की मांग पर सिंदूर लगा है। एक तस्वीर में वो कौरवा चौथ का व्रत करते हुए दिख रहीं हैं। अब कोर्ट में तेज प्रताप को इन तस्वीरों पर जवाब देना होगा।

लालू परिवार को लगने लगा था कोर्ट केस में फंसने का डर

ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि जब लालू और उनके खानदान को इस रिश्ते की जानकारी थी तो फिर उन्होंने तेजप्रताप की शादी 2018 में ऐश्वर्या से क्यों कराई? क्या कोर्ट केस में फंसने और चुनाव में नुकसान होने के डर से लालू प्रसाद यादव ने आनन-फानन में तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर का रिश्ता दिखा दिया।

2018 में ऐश्वर्या से हुई थी तेज प्रताप की शादी

तेज प्रताप यादव की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रही है। 2018 में उनकी शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली और तलाक तक पहुंच गई। ऐसे में तेज प्रताप का अनुष्का के साथ रिश्ते का खुलासा उनके जीवन में एक नया मोड़ लेकर आया है। तेज प्रताप यादव बिहार के एक बड़े राजनीतिक परिवार से हैं। उनकी माता राबड़ी देवी और पिता लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। तेज प्रताप खुद भी राजनीति में सक्रिय हैं और RJD (राष्ट्रीय जनता दल) के विधायक हैं। ऐसे में उनका निजी जीवन हमेशा लोगों की नजरों में रहता है।

Share This Article
Leave a Comment