Vice President of India Election : उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्‍णन की जीत की कितनी उम्मीद, क्या कहते हैं आंकड़े

Bindash Bol

Vice President of India Election : देश में उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। बीते 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस कारण नए उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए चुनाव हो रहा है। सत्ताधारी गठबंधन NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बताया है। तो उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव होगा कब? इस चुनाव में जीत के लिए कितने वोट जरूरी हैं? NDA और विपक्षी गठबंधन के पास कितने सांसद हैं?

कब है उपराष्ट्रपति का चुनाव?

निर्वाचन आयोग की ओर से भारत के उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। चुनाव का आयोजन आगामी 9 सितंबर को किया जाएगा। NDA के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला होगा।

लोकसभा का गणित

  • लोकसभा में कुल 542 सांसद हैं।
  • सरकार के साथ: 293 सांसद हैं।
  • विपक्ष के साथ: 249 सांसद हैं।
  • गैर NDA और गैर इंडिया ब्लॉक के 15 सांसद हैं।

राज्यसभा का गणित

  • राज्यसभा में कुल 240 सांसद हैं।
  • सरकार के साथ: 134 सांसद हैं।
  • विपक्ष के साथ: 106 सांसद हैं।
  • गैर NDA और गैर इंडिया ब्लॉक के 30 सांसद हैं।

बहुमत के लिए कितने वोट जरूरी?

उपराष्ट्रपति चुनाव में बहुमत के लिए 392 सांसदों की जरूरत होगी। जानकारी के मुताबिक, सरकार के पक्ष में 427 सांसदों का समर्थन बताया जा रहा है। आपको बता दें कि NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन 20 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment