UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. इस बार 10वीं में 90.11% और इंटरमीडिएट में 81.15% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. परिणाम में एक बार फिर लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में अधिक रहा है. जिसे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट्स upmspresults.nic.in और upmsp.edu.in पर चेक किया जा सकता है.यूपी बोर्ड 10वीं में कशिश और अंशिका ने टॉप किया है, जबकि 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा टॉपर बनी हैं.
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लड़कियां रही आगे
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा है. इसमें से लड़कों का पास प्रतिशत 87.30% रहा है, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 93.76% रहा है. इस तरह लड़कियां आगे रही हैं. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से 6.46% बेहतर रहा है.
यूपी बोर्ड 12वीं में 80.3 प्रतिशत छात्र हुए पास
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2026 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है. हाई स्कूल का पासिंग प्रतिशत 90.4 फीसदी औरइंटरमीडिएट का पासिंग प्रतिशत 80.3 फीसदी है.
यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स
1
2वीं में पहला स्थान..
* 97.60% अंक पाकर शिखा वर्मा (सीतापुर)
* दूसरा स्थान- 97.20% अंकर पाकर नंदनी गुप्ता (बरेली) और श्रेया वर्मा (बाराबंकी)
* तीसरा स्थान- 97.00% अंक पाकर सुरभि यादव (बरेली) और पूजा पाल (बाराबंकी)
रिजल्ट जारी होने से पहले कर लें ये 3 काम
* अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य जानकारी पहले से नोट कर लें.
* upresults.nic.in और upmsp.edu.in वेबसाइट्स को पहले से बुकमार्क कर लें.
* अच्छा इंटरनेट कनेक्शन और मोबाइल/कंप्यूटर तैयार रखें, ताकि नतीजे उपलब्ध होते ही आप उन्हें आसानी से देख सकें
.