UP Board Result 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से की गई। उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ-साथ बोर्ड 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों की सूची भी जारी हो गई है। इस वर्ष 10वीं में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप टॉप किया है। वहीं, 12वीं में शिखा वर्मा ने 97.60% अंक लाकर टॉप किया है।
यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट
कक्षा 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% टॉप किया है। इस वर्ष 10वीं में 90.40% विद्यार्थियों ने किया पास। यहां देखे कौन है टॉप तीन विद्यार्थी।
10वीं में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा संयुक्त टॉपर
इस बार यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में टॉप पोजिशन पर दो छात्राओं ने कब्जा जमाया है। सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर बाराबंकी की अदिति रहीं, जिन्हें 97.50% अंक मिले। वहीं तीसरे स्थान पर तीन छात्रों ने अपनी जगह बनाई है, सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा, जिन्होंने 97.33% अंक हासिल किए। यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर्स की पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं।
* कशिश वर्मा- सीतापुर- 97.83- रैंक 1
* अंशिका वर्मा- बाराबंकी- 97.83- रैंक 1
* अदिति- बाराबंकी- 97.50- रैंक 2
* अर्पिता- सीतापुर- 97.33- रैंक 3
* ऋषभ साहू- झांसी- 97.33- रैंक 3
* परी वर्मा- बाराबंकी- 97.33- रैंक 3
UP Board 12th Topper 2026: यूपी बोर्ड इंटर में शिखा टॉपर
यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर की भी घोषणा कर दी गई है। इस बार यूपी बोर्ड इंटर में 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर शिखा वर्मा टॉपर बन गई हैं। सेकंड रैंक में भी 2 लड़कियां और थर्ड रैंक में भी 2 लड़कियां ही हैं। यानी यूपी इंटर रिजल्ट 2026 में टॉप 3 रैंक लाने वाली सभी छात्राएं हैं। नीचे देंख टॉपर्स नाम और उनके मार्क्स-
* शिखा वर्मा- 97.60%- रैंक 1
* नंदनी गुप्ता- 97.20%- रैंक 2
* श्रेया वर्मा- 97.20%- रैंक 2
* सुरभि यादव-97.00%- रैंक 3
* पूजा पाल- 97.00%- रैंक 3
कैसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026
छात्र अपना रिजल्ट आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं..
* upresults.nic.in या upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं
* होमपेज पर “UP Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
* अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल भरें
* सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा
* डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें
इंटरनेट स्लो है? SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो चल रही है या इंटरनेट नहीं है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं…
* कक्षा 12: UP12 रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें
* कक्षा 10: UP10 रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजें
* कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।
DigiLocker से डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र DigiLocker पर भी अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। लॉगिन डिटेल पहले से तैयार रखें, ताकि देरी न हो।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के साथ क्या-क्या हुआ जारी?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ रिजल्ट ही नहीं, बल्कि कई अहम आंकड़े भी जारी किए गए….
* पास प्रतिशत (Overall Pass Percentage)
* लड़के-लड़कियों का रिजल्ट तुलना
* जिला वार प्रदर्शन
* टॉपर्स की लिस्ट
फेल हुए तो क्या करें? जानिए अगला विकल्प
अगर कोई छात्र पासिंग मार्क्स से चूक गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प दिया है, जिससे छात्र दोबारा परीक्षा देकर अपने नंबर सुधार सकते हैं और साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं।