Jharkhand Crime : हजारीबाग में महालूट: फिल्मी स्टाइल में उड़ाया 7 करोड़ का सोना!

Bindash Bol

Jharkhand Crime : जिले के बरही में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी बैंक डकैती की घटना सामने आई है। अपराधियों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा को निशाना बनाते हुए करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और लगभग 5 लाख रुपये नकद लूट लिए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार की संख्या में आए अपराधी पूरी तैयारी के साथ बैंक में घुसे थे। सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे—एक ने हेलमेट, एक ने मास्क और अन्य ने गमछा पहन रखा था। अपराधियों के हाथों में देसी हथियार थे, जिनके बल पर उन्होंने बैंककर्मियों के साथ मारपीट कर उन्हें कब्जे में ले लिया।

बैंक में डकैती

इसके बाद अपराधियों ने कर्मचारियों से लॉकर खुलवाया और उसमें रखे सोने के आभूषण व अन्य कीमती सामान निकाल लिया। साथ ही कैश काउंटर से करीब 5 लाख रुपये भी लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बैंक को बाहर से बंद कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। जिस तरह से अपराधियों ने पूरी योजना के तहत घटना को अंजाम दिया है, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि उन्हें बैंक से जुड़ी अंदरूनी जानकारी भी हो सकती है।

आठ महीने पहले शुरू हुई शाखा

बताया जा रहा है कि बैंक की यह शाखा करीब 7-8 महीने पहले ही शुरू हुई थी। घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Share This Article
Leave a Comment