Ranchi : जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मी की हत्या से सनसनी​दानपेटी में लूट की आशंका, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Bindash Bol

Ranchi : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में तैनात गार्ड बिरसा मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी गई है। रांची एसएसपी राकेश रंजन खुद घटना स्थल पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की जांच में जुट गए है।

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने गुरुवार देर रात इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि अपराधी मंदिर की दान पेटी से कैश निकालकर फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

इससे घटना को लूट और हत्या दोनों एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी राकेश रंजन सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश अपराधी के मंदिर में प्रवेश होने की तस्वीर सामने आई है।

चोर चोरी के इरादे से मंदिर परिसर में घुसने की आशंका

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चोर चोरी के इरादे से जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसे थे और इसी दौरान गार्ड की हत्या कर दी गई। पुलिस को मंदिर की एक दानपेटी से पैसे चोरी होने के संकेत भी मिले हैं। जिससे इस वारदात के पीछे चोरी की मंशा मजबूत होती दिख रही है। हालांकि, हत्या के सटीक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

रांची के एसएसपी ने घटनास्थल कर लिया जायजा

मंदिर सेवक मनोज कुमार के अनुसार, पूरे परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। वहीं रांची के एसएसपी राकेश रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment