Election 2026 : विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल में खिला ‘कमल’, तमिलनाडु में विजय का ‘धमाका’

Bindash Bol

Election 2026 : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद अब मतगणना जारी है और तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती जा रही है. पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों के नतीजे आज सामने आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में असम में बीजेपी मजबूत बढ़त के साथ बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है और कई जगह जश्न मनाया जा रहा है. दूसरी ओर केरल में मुकाबला दिलचस्प हो गया है, जहां यूडीएफ ने बढ़त बना ली है. तमिलनाडु में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, जो डीएमके के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. उधर, पुडुचेरी में भी बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है.

असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु पर भी एक नजर

वहीं असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुच्चेरी में भी मतगणना जारी है. असम में 126 विधानसभा सीटों के लिए डाले गए वोटों की गिनती 35 जिलों के 40 केंद्रों पर की जाएगी. वहीं,तमिलनाडु में इस बार राजनीतिक मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है, जहां सत्तारूढ़ डीएमके के सामने एआईएडीएमके के साथ-साथ अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके और सीमान की एनटीके जैसी नई राजनीतिक ताकतें भी चुनौती पेश कर रही हैं. डीएमके लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में है.इसी तरह केरल की 140 और पुडुच्चेरी की 30 सीटों के नतीजे भी आज ही सामने आएंगे.

इन पांचों में राज्यों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं, डिटेल में जानिए…

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी जीत की ओर आगे बढ़ रही है.

तमिनलाडु विधानसभा 2026 के चुनावी रुझान एकदम चौंकाने वाले रहे हैं. राजनीति के नए बल्लेबाज एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने डीएमके और एआईएडीमके को लगातार पीछे किए हुआ है.

केरल में इस बार के चुनाव में कांग्रेस का जीत का परचम लहरा सकती है. केवल एकमात्र यही राज्य है जहां इसका प्रदर्शन ठीक नजर आ रहा है. कांग्रेस की यूडीएफ सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है।

असम विधानसभा चुनाव 2026 में हिमंत बिस्वा सरमा की पार्टी शुरुआती रुझानों से ही आगे चल रही है. एक ओर जहां बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार करके जीत पक्की कर रही है तो वहीं कांग्रेस के बड़े नेता गौरव गोगोई की अपनी सीट भी हार की मुश्किल में फंसी दिख रही है.

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी और उसकी गठबंधन वाली पार्टी AINRC का प्रदर्शन अच्छा दिख रहा है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment