Jharkhand Weather : झारखंड में मौसमी गतिविधि में थोड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह से ही रांची समेत राज्य के अन्य इलाकों में आंशिक बादल देखने को मिल रहे हैं।
झारखंड से दो ट्रफ गुजरने का असर
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि इन दिनों झारखंड से दो ट्रफ गुजर रहा है। एक ट्रफ है उत्तरी बिहार से होता हुआ तेलंगाना तक जा रहा है। जबकि दूसरा एक और ट्रफ है उत्तर प्रदेश से कोस्टल ओडिशा तक जा रहा है। इस कारण से झारखंड में पूर्वी उत्तर दक्षिण पूर्वी हवाओं का थोड़ा सा जोर देखने को मिल।
अगले पांचों दिन में झारखंड में कहीं पर भी लू चलने की संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और टेंपरेचर फॉल करेगा। अभी आने वाले अगले पांचों दिन में झारखंड में कहीं पर भी हीट वेव चलने की संभावना नहीं है। जबकि अगले चार-पांच दिनों तक में गर्जन वज्रपात और तेज हवा-आंधी का दौर देखने को मिलेगा।
पलामू का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री
आईएमडी के अनुसार बुधवार को 43.8 डिग्री सेल्सियस पलामू रिकॉर्ड किया गया है। पलामू में टेंपरेचर में गिरावट दर्ज की गई। रांची का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री दर्ज किया गया।
पाकुड़िया में 16.0 मिली बारिश
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक पाकुरिया में 16.0 मिली बारिश दर्ज की गई। जबकि अमड़ापाड़ा में 14.4, महगांव में 8.2, बोआरीजोर में 8.6, पथलगामा में 6.2, मझगांव में 4.6, पाकुर में 4 और दुमका में 2.2 मिमी बारिश हुई।