RIMS Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में स्थित रिम्स अस्पताल एकबार फिर मौत के मामले में चर्चा का विषय बना हुआ है. रिम्स अस्पताल के सर्जरी डिपार्टमेन्ट के PG स्टूडेंट की संदिग्ध हालत में मौत ने एकबार 14 दिन पहले ही एक रिम्स के ही एमबीबीएस सेकंड ईयर स्टूडेंट अक्षित कुजूर की याद को ताजा कर दिया है. संदिग्ध स्थितियों में हुए मौत का कारण से छात्रों में हड़कंप मचा हुआ है. जिसके बाद से रिम्स परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है.
रिम्स अस्पताल में 14 दिन के अंदर मौत की यह दूसरी घटना घटी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
सर्जरी डिपार्टमेन्ट के पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष के छात्र के रूप में डॉक्टर सानू सनल बरवार (32) की पहचान हुई है. रांची के ही नगडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहल मोड़ के पास का ही रहने वाला था. 32 वर्षीय डॉ सानु सनल बरवार का शव रांची के कटहल मोड़ स्थित एक मकान से बरामद किया गया. उसकी अचानक हुई मौत ने सहपाठियों, शिक्षकों और चिकित्सकों को स्तब्ध कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ खाना खाकर सोने चल रहा था, लेकिन शनिवार सुबह वह उठा ही नहीं. काफी समय होने के बावजूद बेटे के नहीं जागने पर परिवार को चिंता हुई. परिवार वाले काफी घबरा गए. आनन-फानन में वह उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के सानू को मृत घोषित कर दिया. डॉ. सानु स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक डॉ हिमांशु शेखर के पुत्र थे. बरवार का परिवार झारखंड के चिकित्सा क्षेत्र में काफी सम्मानित माना जाता है. स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा समुदाय के कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है.
पुलिस और FSL की टीम ने छात्र के घर से भी जरूरी सबूतों को कब्जे में ले लिया है. रिम्स प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.