IPL 2026 Orange Cap:15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा रन बनाकर जीती ऑरेंज कैप

Bindash Bol

* 72 छक्के, 776 रन और 237.30 स्ट्राइक रेट… वैभव सूर्यवंशी IPL में जीत सकते हैं 5 बड़े अवॉर्ड

IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 में राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए और इस सीजन का ऑरेंज कैप अपने नाम किया. वैभव ने इस पूरे सीजन में कमाल की बैटिंग की हालांकि उनकी टीम एलिमिनेटर मैच हारकर फाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन वो इस सीजन में ओवरऑल और अपनी टीम के लिए भी सबसे ज्यादा रन बनाने में कामयाब जरूर रहे. वैभव अब आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले बैटर बने जबकि इस लीग में सचिन तेंदुलकर ऑरेंज कैप जीतने वाले उम्रदराज प्लेयर थे.

वैभव ने 15 साल की उम्र में जीता ऑरेंज कैप

वैभव ने सिर्फ 15 साल की उम्र में ऑरेंज कैप जीतने का कमाल किया और इस लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में इस कैप को हासिल करने वाले बैटर बने. वहीं सचिन तेंदुलकर ने इस लीग में 37 साल की उम्र में ऑरेंज कैप जीता था और वो इस लीग में इस कैप को जीतने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर हैं. वैभव ने इस सीजन में खेले 16 मैचों में 776 रन बनाए जिसमें एक शतक भी शामिल था. वैभव ने इस सीजन में 48.50 की औसत और 237.31 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

फाइनल में फेल गिल-सुदर्शन

इस फाइनल से पहले वैभव सूर्यवंशी ही ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर चल रहे थे. मगर फाइनल में उनसे आगे निकलने के दो दावेदार मौजूद थे- शुभमन गिल और साई सुदर्शन. गुजरात टाइटंस के इन दो स्टार बल्लेबाजों के पास वैभव से आगे निकलने का मौका था. गुजरात के कप्तान गिल के 722 रन थे, जबकि साई के 710 रन थे.

ऐसे में दोनों ही सूर्यवंशी से आगे निकल सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों ने दोनों को 4 ओवर के अंदर ही पवेलियन लौटा दिया. गिल जहां सिर्फ 10 रन बना सके तो वहीं सुदर्शन भी 12 रन पर आउट हो गए. इस तरह गिल का सीजन 732 रन और सुदर्शन का 722 रन पर खत्म हुआ.

वैभव ने 15 की उम्र में रचा इतिहास

गिल-सुदर्शन के आउट होने के साथ ही तय हो गया कि वैभव सूर्यवंशी ही IPL 2026 में ऑरेंज कैप के विजेता होंगे. इस सीजन में लगातार विस्फोटक बल्लेबाजी से हर बड़े-छोटे गेंदबाज की धज्जियां उड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने खुद अहमदाबाद स्टेडियम में पहुंचकर ऑरेंज कैप को अपने नाम होते देखा. सिर्फ 15 साल की उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले वो सबसे युवा बल्लेबाज बन गए. इतना ही नहीं, शॉन मार्श और ऋतुराज गायकवाड़ के बाद सूर्यवंशी ऑरेंज कैप जीतने वाले सिर्फ तीसरे अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं.

सचिन ने साल 2010 में जीता था ऑरेंज कैप

सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ऑरेंज कैप जीता था. सचिन ने जिस वक्त से खिताब जीता था उस वक्त वो 37 साल के थे. सचिन ने साल 2010 में खेले 15 मैचों में कुल 610 रन बनाए थे. सचिन का औसत इस सीजन में 47.53 का था जबकि उनका स्ट्राइक रेट 132.61 था. सचिन ने इस सीजन में 5 अर्धशतक भी लगाए थे. सचिन तेंदुलकर आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय बैटर भी थे.

वैभव सूर्यवंशी IPL में जीत सकते हैं 4 और बड़े अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी और राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 में सफर तो खत्म हो चुका है, लेकिन इस युवा बल्लेबाज पर अवॉर्ड्स की बारिश होनी बाकी है. आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला 31 मई (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, जिसके बाद प्राइज सेरेमनी में वैभव का जलवा देखने को मिल सकता है. वैभव को कुल 5 अवॉर्ड मिल सकते हैं.

1. वैभव सूर्यवंशी का ‘इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड जीतना तय है. इस अवॉर्ड के लिए उन्हीं खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाता है, जिन्होंने आईपीएल सीजन में मिनिमम 7 मैच खेले हो और कम से कम 100 गेंदों का सामना किया है. इस दौरान जिस प्लेयर का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रहेगा, उसे ये अवॉर्ड मिलेगा. वैभव सूर्यवंशी ने मौजूदा सीजन में 237.30 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इसके बाद फिन एलन (214.11), प्रियांश आर्य (211.62) और अभिषेक शर्मा (204.72) का नंबर आता है. वैभव के साथ-साथ ये तीनों ही धुरंधर खिताबी मुकाबले का हिस्सा नहीं होने वाले हैं. वैभव को इनाम के तौर पर Tata Sierra कार दी जाएगी.

2. 2. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कुल 72 छक्के लगाए. उन्हें सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए भी अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा. वैभव को यह अवॉर्ड जीतने के लिए प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख रुपये मिलेंगे. वैभव के बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ओपनर अभिषेक शर्मा (43) ने हिट किए. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 41 छक्के जड़े हैं. हांलांकि पाटीदार का अब वैभव से आगे निकलना असंभव सा है.

3. 3. वैभव सूर्यवंशी को ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ अवॉर्ड मिलने की पूरी संभावना है. इस अवॉर्ड के लिए उन खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है, जिनका जन्म 1 अप्रैल 2000 के बाद हुआ है और मौजूदा सीजन से पहले 25 से कम आईपीएल मुकाबले खेले हैं. साथ ही खिलाड़ी ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला हो और इससे पहले ये अवॉर्ड उसने नहीं जीता हो. प्रियांश आर्य, प्रिंस यादव भी इस अवॉर्ड को जीतने की दौड़ में हैं, लेकिन वैभव का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है.

4. 4. वैभव सूर्यवंशी को ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन’ अवॉर्ड भी मिल सकता है. वैभव सूर्यवंशी के फिलहाल 436.5 अंक हैं. वहीं गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के नाम 408 पॉइंट्स हैं और वो दूसरे नंबर पर हैं. रबाडा यदि फाइनल में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो वैभव ये अवॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. इस अवॉर्ड के तहत 15 लाख रुपये मिलते हैं. पिछले आईपीएल सीजन में यह अवॉर्ड सूर्यकुमार यादव ने जीता था.

Share This Article
Leave a Comment